विशेष

रिटायर हुए कैप्टन कूल तो पत्नी साक्षी का आया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब अचानक से संन्यास लेने की घोषणा की तो हर कोई भौंचक्का रह गया। महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसी के जरिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।धोनी ने जो यह वीडियो पोस्ट किया है, इस पर कई दिग्गजों ने उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

साक्षी की प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर जो वीडियो धोनी ने शेयर किया है, इसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़े हुए सभी शानदार पल दिखाए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया है। साथ में उन्होंने दिल का इमोजी भी इसके साथ पोस्ट किया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने को लेकर अफवाहें कई बार फैल चुकी थीं। ऐसे में साक्षी ही सामने आकर हर बार इस मुद्दे पर सफाई देती थीं।

 

View this post on Instagram

 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on


लॉकडाउन के दौरान भी टि्वटर पर #dhoniretire ट्रेंड करने लगा था। उस वक्त साक्षी ने ट्वीट किया था और इस अफवाह का खंडन किया था। साक्षी ने तब कहा था कि मैं और धोनी टि्वटर पर कभी भी न्यूज़ को फॉलो नहीं करते हैं। यहां तक कि उस दिन भी जब टि्वटर पर #dhoniretire ट्रेंड कर रहा था, तब भी मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी। एक दोस्त ने मुझे मैसेज करके पूछा था कि यह क्या हो रहा है।

साक्षी ने कहा था कि मेरी दोस्त भी मुझे अच्छी तरह से जानती है कि अफवाहों पर हम न तो ध्यान देते हैं और न ही उस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे में जब उसने इस बात की जानकारी मुझे दी तो अफवाह फैलाने वालों को सबक सिखाने के इरादे से मैंने ट्वीट किया था। एक बार जब मेरा यह काम हो गया तो इसके बाद मैंने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया था। ऐसा मैंने इसलिए किया था, क्योंकि इस बात पर मैं बल नहीं देना चाहती थी।

हर मुश्किल में निभाया साथ

परिस्थितियां चाहे महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में कैसी भी रही हों, उनकी पत्नी साक्षी हर कठिन हालात में उनके साथ खड़ी नजर आई हैं। एमएस धोनी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो कि सोशल मीडिया में बहुत ही कम सक्रिय रहते हैं। ऐसे में धोनी को जब-जब ट्रोल किया गया है, साक्षी पूरी मजबूती से सामने आई हैं और उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। साक्षी के साथ धोनी ने वर्ष 2010 में सात फेरे लिए थे। वर्ष 2015 में धोनी एक बेटी के पिता बने थे।

सबसे कामयाब कप्तानों में से एक

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे कामयाब कप्तानों में होती है। पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेला था। इस मैच में भारत को हार मिली थी। इसके बाद धोनी किसी भी मैच में खेलते हुए नजर नहीं आए। इस दौरान धोनी के संन्यास को लेकर कई बार अफवाहें सामने आती रही थीं।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 38.0 9 की औसत से 4 हजार 876 रन बनाए। वहीं, 350 वनडे मैचों में उन्होंने 50.57 की औसत से 10 हजार 773 रन बनाए। धोनी ने अपने करियर में भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 1 हजार 617 रन 37.60 की औसत से बनाए।

पढ़ें MS Dhoni Retirement: क्यों रिटायरमेंट के लिए धोनी ने 15 अगस्त को ही चुना, वजह है बेहद खास

Back to top button