अध्यात्म

कृष्ण जी कर देंगे हर कामान पूरी, बस जन्माष्टमी के दिन लगा दें पंच भोग, जानें इनकी Recipe

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी की पूजा की जाती है और इन्हें 56 भाेग लगाए जाते हैं। मान्यता है कि कृष्ण जी को 56 भाेग लगाने से ये प्रसन्न हो जाते हैं और हर कामान को पूर्ण कर देते हैं। इसलिए आप भी जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को 56 भाेग चढ़ाए। हालांकि कई लोगों को 56 भाेग के बारे में जानकारी नहीं होती है और 56 भाेग बनाना नहीं आता है।

अगर आपको भी 56 भाेग बनाने नहीं आता है। तो आप 56 भाेग की जगह नीचे बताई की चीजों को कृष्ण जी को अर्पित कर दें। ये पंच भोग कृष्ण जी को बेहद ही पसंद हैं और इन्हें चढ़ाने से 56 भाेग के बराबर फल मिलता है। इतना ही नहीं ये पंच भोग बनाना बेहद ही सरल हैं और आप इन्हें आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं ये पंच भोग कौन-कौन से हैं और इन्हें किस तरह से तैयार किया जाता है।

मक्‍खन मिश्री

कृष्ण जी को मक्खन और मिश्री बेहद ही पसंद है। इसलिए आप मक्खन मिश्री का भोग कृष्ण जी को जरूर लगाएं। एक बड़े बर्तन में मिलाई डाल दें और उससे मक्खन निकला लें। आप ब्‍लैंडर की मदद से मक्खन निकाल सकते हैं। मक्खन निकालने के बाद इसमें मिश्री डाल दें और अच्छे से इन्हें मिला दें। आप चाहें तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं।

आटे की पंजीरी

जन्‍माष्‍टमी के दिन कृष्ण जी को पंजीरी भी जरूर अर्पित करें। पंजीरी बनाना बेहद ही सरल है। आप आटे को घी में भून लें। जब वो हल्का भूरा हो जाए तो उसमें चीनी, बादाम, खरबूजे के बीज डाल दें और कुछ देर तक इसे भूनते रहें। जब इसका रंग सुनहरा हो जाए तक गैस को बंद करें। इसे ठंडा कर लें। पंजीरी बनकर तैयार है।

मखाना पाग

कृष्ण जी को मखाना पाग भी बेहद पसंद है। इसलिए उनका भोग बनाते समय आप मखाना पाग भी बना लें। इसे बनाने के लिए आपको मखाने और मेवा की जरूर पड़ेगी। सबसे पहले मखाने को देसी घी में अच्‍छे से तले। इसके बाद आप एक कटोरी में चाशनी बना लें। चाशनी बनाकर उसमें मखानों को डुबो दें और मेवा डाल दें। मखाना पाग बनकर तैयार है।

पंचामृत

पंचामृत से लड्डू गोपाल को नेहलाया जाता है और इसे प्रसाद के तौर बांटा जाता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में दही डाल दें और अच्‍छे से उसे फेंट लें। फिर इसमें दूध, घी, शहद, गंगाजल और तुलसी डालें दें। हो सके तो इसमें मखाना, गरी, चिरोंजी, किशमिश और छुआरा भी डाल दें। पंचामृत तैयार हो जाएगा।

मखाने की खीर

लड्डू गोपाल को मखाने की खीर का भोग भी लगाएं। मखाने की खीर बनाने के लिए आपको दूध, घी, मक्‍खन और मेवे की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले घी को गर्म कर लें और उसमें मखाने को भून लें। अब एक कढ़ाई में घी और दूध डाल दें। दूध को अच्छे से उबाल लें। दूध को उबालने के बाद उसमें मखाने और मेवे डाल दें। फिर इसमें चीनी डाल दें। मखाने पूरी तरह से गल जएं तो गैस को बंद कर दें। मखाने बनकर तैयार है।

Back to top button