बॉलीवुड

शादीशुदा सुनील शेट्टी पर आया था सोनाली का दिल, लेकिन इस वजह से अधूरा रह गया था एक तरफा रिश्ता!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 के दशक के एक्शन स्टार कहे जाने वाले सुनील शेट्टी आज अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि वो अब फिल्मों में काफी कम नजर आते हैं, लेकिन एक वक्त था जब सुनील शेट्टी बड़े पर्दे पर अपने जबरदस्त एक्शन से फैंस का दिल जीत लेते थे। 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय और मशहूर स्टार सुनील शेट्टी ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड में काम किया। अक्षय कुमार की एंट्री से पहले सुनील ही बॉलीवुड के एक्शन स्टार कहे जाते थे। ऐसा कहा जाता है कि सुनील की फिटनेस को देख बॉलीवुड के दूसरे एक्टर्स अपने फिटनेस का ख्याल रखने लगे थे। वहीं उनके पर्सनैलिटी पर लाखों लड़कियां फिदा हो जाती थीं। उनके चार्मिंग और फिट लुक से बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी काफी प्रभावित रहती थीं। इन्हीं में से एक थीं सोनाली बेंद्रे।

सोनाली बेंद्रे करती थीं सुनील शेट्ठी से बेइंतहा प्यार…

बता दें कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के दिल पर सुनील के प्यार ने किसी जादू की तरह काम किया था, सोनाली पूरे दिलो जान से सुनील को चाहने लगी थीं। ये वो दौर था, जब सुनील इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक थे। एक के बाद एक लगातार उनकी फिल्में हिट होती जा रही थीं। इसी दौर में सुनील और सोनाली की जोड़ी को भी सिल्वर स्क्रीन पर खूब पसंद किया जाता था। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। मसलन, भाई, रक्षक, टक्कर, सबूत, गद्दार, हमसे बढ़कर कौन और कहर जैसी कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। इतने सारे  फिल्मों में एक साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी बन चुके थे, बाद में ये दोस्ती इश्क में तब्दील हो गई।

सुनील और सोनाली के इश्क की खबरें खूब हवाई हुईं, मगर दोनों ने अपने अफेयर की खबरों पर कभी मुहर नहीं लगाया। हमेशा दोनों एक दूसरे को एक अच्छा दोस्त बताते रहे। यहां तक कि कई बार सुनील के साथ अफेयर की बातें सुनकर सोनाली भड़क जाया करती थीं। उनका मानना था कि अफेयर की खबरों से उनकी दोस्ती पर बुरा असर पड़ रहा है।

सोनाली करना चाहती थीं सुनील से शादी…

इसके बावजूद मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चा हमेशा होती रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली को कब सुनील से प्यार हो गया था, ये बात उन्हें भी नहीं पता थी। बतााया जाता है कि सोनाली बेंद्रें, सुनील शेट्ठी के साथ शादी भी करना चाहती थीं। हालांकि सोनाली का ये प्यार एकतरफा था, क्योंकि सुनील शेट्ठी की शादी हो चुकी थी। बता दें कि सुनील ने साल 1991 में मोनिषा कादरी के साथ शादी की थी। मोनिषा मुस्लिम थीं, लेकिन उन्होंने सुनील से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाया था। सुनील अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे, यही वजह रही कि सोनाली को अपने पैर पीछे खींचने पड़े।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार गोविंदा ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर सुनील शेट्टी शादीशुदा नहीं होते, तो सोनाली से शादी के बारे में जरूर सोचते। बहरहाल आज सुनील और सोनाली दोनों ही अपने अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं।

Back to top button