दिलचस्प

इन भारतीय क्रिकेटरों ने IPL में जड़े सबसे ज्यादा छक्के, नंबर वन पर है हम सबका फेवरेट

दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय क्रिकेट लीग यानी आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। जी हां, आईपीएल का रोमांच एक बार फिर सिर चढ़कर बोलेगा। बहरहाल आईपीएल शुरू होने में अभी 1 महीने से भी अधिक का समय है। ऐसे में हम आज इस आर्टिकल के जरिए उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आइये जानते हैं आखिर कौन कौन हैं वो बल्लेबाज।

दर्शकोंं से भरे खचाखच स्टेडियम में अगर कोई भारतीय खिलाड़ी छक्का मारता है, तो दर्शकों का उत्साह और रोमांच दोगुना हो जाता है। यहां हम भारतीय खिलाड़ियों का इसलिए जिक्र कर रहे हैं, क्योंकि आईपीएल भारत के टैलेंटेड क्रिकेटर्स के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म है। लिहाजा बात की जाए उन भारतीयों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के मंच पर सबसे अधिक छक्के लगाए हैं और अपने फैंस और प्रशंसकों का दिल जीता है। इस लिस्ट में हमने 5 बल्लेबाजों को शामिल किया है। आइये जानते हैं, आखिर पहले स्थान पर कौन है?

5- यूसुफ पठान

आईपीएल के पहले सीजन (2008) की विजेता टीम (राजस्थान रॉयल्स) का अहम हिस्सा रहे युसूफ पठान इस सूची में पांचवे स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि युसूफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल की ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दिया था। इन्होंने अपने आईपीएल करियर में 174 मैच खेलकर 158 छक्के लगाए हैं।

4- विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान संभालने वाले मशहूर और लोकप्रिय खिलाड़ी विराट कोहली की टीम ने वैसे तो आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं किया है। लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली ने अपना बखूबी खेल दिखाया है। मौका मिलते ही वो गेंद को हवाई यात्रा में भेजने से नहीं चूकते हैं। लिहाजा विराट कोहली ने आईपीएल के 177 मुकाबलों में 190 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ वे इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

3- सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज और दुनिया के बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में शुमार सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य हैं। उन्होंने चेन्नई की ओर से खेलते हुए 193 मैचों में 194 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। मालूम हो कि सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल की संज्ञा भी दी गई है।

2- रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को 4 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले कप्तान और टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के ताबड़तोड़ खेल से तो आप सभी परिचित ही होंगे। बता दें कि एकदिवसीय मैच में उनके नाम 3 बार दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। ऐसे में आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम कैसे बाहर हो सकता है। क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने 188 मुकाबलों में 194 छक्के जड़े हैं।

1- महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के नंबर वन फिनिशन महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में नंबर 1 पर काबिज हैं। जी हां, धोनी के बल्ले से आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों की बारिश हुई है। बता दें कि उन्होंने 190 मैचों में 209 बार गेंद को हवाई यात्रा में भेजा है। लिहाजा वे इस सूची में नंबर 1 खिलाड़ी हैं। मालूम हो कि माही लंबे लंबे छक्के मारने के लिए विश्व विख्यात खिलाड़ी हैं। इसके अलावा धोनी को आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तान कहा जाता है।

Back to top button