अध्यात्म

कर्क में होने जा रहा है सूर्य का राशि परिवर्तन, जानें किन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य जब भी कर्क राशि में प्रवेश करता है तो कर्क संक्राति मनाई जाती है। सूर्य का राशि परिवर्तन 16 जुलाई को सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि में  हो जाएगा। अब सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है तो इसका कुछ ना कुछ प्रभाव हर राशि पर देखने को मिलेगा। आपको बताते हैं कौन सी है वो राशियां जिसके लिए सूर्य का राशि गोचर लाभप्रद रहने वाला हैं। वहीं किन राशियों के लिए ये गोचर मिला जुला रहेगा।

मेष

इस राशि के जातकों पर सूर्य का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि में सूर्य का प्रभाव सुख भाव में हो रहा है। इससे आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। इस समय नए काम आरंभ कर सकते हैं। हालांकि आपके रास्ते में नए चुनौतियां भी आने वाली हैं। थोड़ी सावधानी बरतना जरुरी है। ऐसे में ये कह सकते है कि समय आपके अनुकूल ही रहने वाला है।

वृषभ

आप हर कार्य को बड़े ही उत्साह से करेंगे और खुद में एक अलग तरह की उर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। परिवार में छोटे भाई बहनों से विवाद हो सकता है। कम दूरी की यात्रा के योग भी नजर आ रहे हैं।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। आपके धन भाव में सूर्य के आने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता हैं। भाई से मनमुटाव हो सकता है। अपना दिमाग थोड़ा शांत रखें।

 

कर्क

सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही आपकी कार्यक्षमता और कार्यकुशलता अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है।

सिंह

सूर्य का राशि परिवर्तन आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी भी ला सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। सेहत का ख्याल रखें। चोट लगने के संकेत भी हैं इसलिए सतर्क रहना जरुरी है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं।

कन्या

इस राशि के जातकों के लिए धन वृद्धि का योग बन रहा है। कहीं पर रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रह सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे निर्णय ले सकते हैं।

तुला

सूर्य का परिवर्तन आपके कर्मक्षेत्र में हो रहा है। आप जिन नई परियोजना पर काम शुरु करना चाहते हैं उनके लिए समय अनकूल है। नौकरी में परिवर्तन करने की इच्छा रखने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति की उम्मीद दिखाई दे रही है।

वृश्चिक

सूर्य का परिवर्तन आपके भाग्य स्थान में हो रहा है। कार्यक्षेत्र के लिए ये समय अनुकूल होगा। अगर आप मकान खरीदने के प्रयास में तो आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान बरतने की जरुरत है। सूर्य आपकी राशि से अष्टम में प्रवेश कर रहे हैं। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन कम हो सकता है। कुछ लोगों को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ सकती है। हालांकि अगर नया कार्य शुरु कर रहे हैं तो परिणाम अच्छा मिल सकता है।

मकर

सूर्य का सातवें भाव में आना दांपत्य जीवन के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है।  पार्टनर के साथ आपकी लड़ाई हो सकती है। अगर आपके विवाह की बात चल रही है तो उसमें भी शुभ समाचार मिलने में समय लग सकता है।

कुंभ

छठे भाव में सूर्य का आना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखे। करियर के लिए समय अनुकूल है और आप उन्नति करेंगे। वाणी पर संयम रखे।

मीन

संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की इच्छा रखते हैं तो ये खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह के योग बन रहे हैं।

Back to top button