विशेष

Viral Video : डांस का शौकीन था अपराधी विकास दुबे, अपनी गैंग के साथ जम कर लगाता DJ पर ठुमके

उत्तर प्रदेश के कानपुर का जघन्य अपराधी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ की टीम ने गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश करते वक्त एनकाउंटर में मार गिराया है। उसकी ख़ौफ़ और अपराध की दास्तां से तो लगभग अब पूरा देश परिचित हो चुका है। मगर अब उसके बारे में और भी कई जानकारी सामने आ रही है। ऐसी ही एक जानकारी से सामने आया है कि अपराधी विकास दुबे डांस का भी काफी शौकीन था। वह शादी के DJ पर अपनी गैंग के साथ जम कर थिरकता था। 

इसी तरह का एक डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सर्क्युलेट हो रहा है। अमिताभ बच्चन के गाने अपनी तो जैसे तैसे…प्रचलित गाने की धुन पर अपराधी विकास दुबे अपनी गैंग के साथियों के साथ डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें यह वीडियो किस जगह का है? इसे कब शूट किया गया था?  जैसे सवालों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

विकास दुबे के घर पर हुई थी अमर की शादी

अमर दुबे और विकास दुबे

गौरतलब है कि जब से उत्तर प्रदेश के कानपुर में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथी अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है, उसके बाद से ही इन दोनों को ले कर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बात की भी पुष्टि हुई है कि अमर दुबे की शादी के पीछे विकास दुबे का ही हाथ था। अपने रसूक के दम पर विकास दुबे ने अमर की शादी अपने घर में ही शानो शौकत के साथ की थी। 

दुल्हन की मर्जी के विरुध्द जबरन करवाई शादी 

गांव के ही रहवास ने इस बात का खुलासा किया कि एनकाउंटर में मारे गए अमर की शादी आतंक और भय दिखा कर जबरन की गई थी। बता दें की अमर दुबे की शादी खुशी नाम की लड़की से हुई थी, जो उसे फेसबुक पर मिली थी। वहीं 29 जून को खुशी की मर्जी के विरुद्ध अमर दुबे से उसकी शायद कर दी गयी थी।

बन्दूक की नाल के दम पर लिए फेरे 

अमर दुबे

स्थानीय रहवासी का कहना है कि खुशी इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी। मगर फिर भी अमर दुबे ने इन दोनों की शादी बंदूक के दम पर करवा दी। इसके साथ ही एक चौकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि विकास की पत्नी रिचा उसके हर काम में सम्मिलित होती थी। यही नहीं किसी अपराध में जब विकास फंस जाता या गिरफ्तार होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती तो रिचा उसे पहले से सूचना दे देती। दोनों हमेशा एक दूसरे के संपर्क में रहते थे। सीसीटीवी कैमरों की सहायता से दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहते थे।  

माता-पिता की भी मंजूरी नहीं थी

स्थानीय रहवासी का कहना है कि खुशी के माँ- बाप भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करना चाहते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि खुशी को जबरन शादी के लिए लाया गया था, यहां आने के बाद भी खुशी शादी के लिए मंच पर जाने को तैयार नहीं थी। जबरन बंदूक के दम पर उसे मंच पर ले जाया गया।

Back to top button