समाचार

विकास दुबे की पत्नी ने CCTV कैमरों से रखी थी घर पर नजर, ऋचा दुबे पर हुआ बड़ा खुलासा

अपराधी विकास दुबे के काले कारनामों के कारण ही उसके परिवारवालों ने उससे दूरी बना ली थी। विकास से उसके पिता, मां, भाई और भाभी ने सारे नाते तोड़ लिए थे। लेकिन विकास को उसकी पत्नी रिचा का पूरा समर्थन था और विकास दुबे के काले कारमानों को रिचा बढ़ावा देती थी। हालांकि अपनी छवि साफ रखने के लिए रिचा दुबे लखनऊ में अलग घर में अपने बेटों के साथ रहती थी।

कहा जाता है कि जब भी पुलिस विकास को गिरफ्तार करके ले जाती थी। रिचा सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को सोशल मीडिया पर शेयर कर देती थी। ताकि उसका एनकाउंटर ना हो सके। रिचा दुबे को अपने पति की हर करतूत के बारे में जानकारी होती थी और वो जानती थी कि उसका पति कितना बड़ा अपराधी है।

अपराधी खानदान से है नाता

रिचा और विकास की लव मैरिज हुई थी और रिचा दुबे का नाता खुद एक अपराधी खानदान से है। रिचा का भाई राजू खुल्ल कानपुर का जाना माना बदमाश था। यानी शादी से पहले ही रिचा अपराध की दुनिया से जुड़ी हुई थी। रिचा दुबे इस समय जिला पंचायत की सदस्य हैं। रिचा को जिला पंचायत सदस्य बनाने के पीछे विकास का ही हाथ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिचा अपने पति के अपराधों पर पर्दा हमेशा से डालती आई हैं। विकास कहां, किस घटना में शामिल है, उसे ये सब जानकारी होती थी।

राजनीति में आने चाहती है रिचा

रिचा दुबे राजनीति में आना चाहती है। इसलिए वो अपने पति का साथ गुनाहों में देती है। हालांकि अपनी छवि को साफ रखने के लिए रिचा लखनऊ में अकेले ही रहती है। ताकि वो दुनिया को ये दिखा सके की उसका विकास दुबे से कुछ लेना देना नहीं है। रिचा ब्लॉक प्रमुख बनाना चाहती है। रिचा को लगता है कि विकास की नेताओं तक पहुंच है और विकास के दम पर वो ब्लॉक प्रमुख भी बन जाएंगी। 

बिकरू वाले घर पर कैमरों से रखी थी नजर

विकास के बिकरू वाले घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे और इन कैमरों को रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था। विकास के घर में क्या चल रहा होता है, इसके बारे में रिचा मोबाइल फोन से नजर रखती थी और जब भी पुलिस विकास के घर आती, तो रिचा  फुटेज वायरल कर देती थी।

कानपुर मुठभेड़ के बाद से पुलिस इन सभी तथ्यों की जांच कर रही है और रिचा भी पुलिस के शक के घेरे में है। पुलिस को शक है कि विकास कहां है इसके बारे रिचा को जानकारी है।

रिचा के नाम पर ही सारी संपत्ति

कानपुर मुठभेड़ के बाद पुलिस विकास की संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी हुई है और पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास की अधिकतर संपत्ति रिचा के नाम ही है। विकास की संपत्ति की कीमत कई करोड़ रुपए है।

गौरतलब है कि कानपुर मुठभेड़ के बाद से ही विकास दुबे फरार है और पुलिस इसकी खोज में लगी हुई है। पुलिस ने विकास के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए देने का ऐलान भी किया है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई भी सूराग नहीं मिल सका है।

Back to top button
?>