बॉलीवुड

जब दीपिका के कंडोम गिफ्ट करने की बात पर रनबीर कपूर ने दी थी सफाई, कहा- वो सही कह रही क्योंकि…

एक वक्त ऐसा था जब लोगों को लगने लगा था कि रनबीर और दीपिका बस शादी ही करने वाले हैं

बॉलीवुड में पर्दे पर ही नहीं बल्कि पर्दे के पीछे भी कई ऐसी प्रेम कहानियां बनीं शुरु तो हुईं, लेकिन अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाईं। अपनी ऑनस्क्रीन कमैस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेने वाली रनबीर और दीपिका की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। जब पर्दे पर ये दो एक्टर्स अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहे थे तो असल जिंदगी में भी इनके दिलों एक दूसरे से जुड़ने लगे थे।

दीपिका और रनबीर को देखकर लोगों को लगने लगा कि प्यार में डूबा ये कपल कहीं करियर की शुरुआत में ही शादी ना कर ले। हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था। दीपिका और रनबीर के रिश्ते में कुछ बातों को लेकर अनबन हुई और दोनों हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए। इनके रिश्ते टूटने पर दीपिका ने कभी रनबीर के लिए कुछ ऐसा भी कह दिया था जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

रनबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहती थीं दीपिका

दरअसल रनबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी। वहां पर दीपिका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बातें की। इस दौरान करण ने उनसे रनबीर कपूर को लेकर कई बातें पूछी थीं जिसका दीपिका ने जवाब दिया था। जब शो में दीपिका से पूछा गया कि आप रनबीर कपूर को क्या गिफ्ट  देना चाहेंगी तो इस पर दीपिका ने कंडोम गिफ्ट करने की बात कह दी थी।

दीपिका ने कहा कि, ‘मैं रनबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहूंगी क्योंकि वो इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं’। साथ ही दीपिका ने ये भी कहा था कि रनबीर को किसी कंडोम कंपनी का विज्ञापन भी करना चाहिए। दीपिका के इस कमेंट के बाद से मीडिया में इनके ब्रेकअप को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं। वहीं ऋषि कपूर दीपिका से उस वक्त इस कमेंट के लिए नाराज हो गए थे।

दीपिका के लिए रनबीर ने दिया था ये जवाब

दरअसल रनबीर और दीपिका के ब्रेकअप की वजह रनबीर का चीट करना बताया जाता है। उस दौरान कई इंटरव्यू में दीपिका ने बिना रनबीर का नाम लिए ये खुलासा किया था कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथों चीट करते पकड़ा था।  इसके बाद से इनके रिश्ते में बहुत कड़वाहट आ गई थी। वहीं दीपिका रनबीर से मिले इस धोखे से डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और फिल्मों में शानदार वापसी की।

दूसरी तरफ जब रनबीर को दीपिका के इस कमेंट के बारे में पता चला था को उन्होंने बहुत पॉजिटिव रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था – मुझे लगता है कि उन्होंने सही कहा है। हमारे देश को सेफ सेक्स के बारे में पता होना चाहिए और कंडोम को लेकर लोगों में जागरुकता होनी चाहिए। इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया।

अच्छे दोस्त बन चुके हैं रनबीर और दीपिका

बता दें कि रनबीर और दीपिका अपने पहली फिल्म के डेब्यू के साथ ही अफेयर को लेकर चर्चा में थे। दीपिका तो रनबीर के प्यार में इतनी पागल थी कि उन्होंने रनबीर के नाम का टैटू करवा लिया था। हालांकि रनबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने अपने आपको और बेहतर कलाकार साबित किया और सफल अभिनेत्री के रुप में उभरी। उन्होंने ब्रेकअप के बाद रनबीर से दोस्ती बनाई रखी और उनके साथ हिट फिल्में भी दीं।

दूसरी तरफ फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका एक दूसरे के करीब आने लगे। इसके बाद बाजीराव मस्तानी और  पद्मावत के साथ साथ इनका प्यार भी सुपरहिट हो गया। 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका-रणवीर ने 14 नंवबर 2018 को शादी कर ली। वहीं खबर है कि रनबीर कपूर भी आलिया भट्ट से जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Back to top button