बॉलीवुड

XXX 2: ALTBalaji की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं गरिमा जैन, इंटीमेट सीन करने पर टूट गई थी सगाई

साल 2015 में गरिमा टीवी पर दोस्ती, यारियां और मजबूरियां नाम के सीरियल में नजर आईं थीं

एकता कपूर का शो XXX 2  इन दिनों काफी चर्चा में रहा है क्योंकि इस शो का देशभर में जमकर विरोध किया गया। इसके चर्चा तब शुरु हुई जब शो के एक सीन पर मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ ने एतराज  जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। यहां तक की एमपी के इंदौर में भी इस शो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि अब एकता कपूर ने इस विवादित सीन को हटा लिया है। वहीं इस शो में इंदौर की ही एक लड़की ने खास रोल किया है। एक्ट्रेस गरिमा जैन शो XXX 2 के अलावा और भी कई बोल्ड सीरीज में नजर आ चुकी हैं। आपको बताते हैं कि इंदौर से मुंबई तक का ये सफर करने वाले गरिमा की क्या है कहानी।

टीवी शो से बनाई खास पहचान

गरिमा जैन मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। उन्होंने इंदौर से पढ़ाई की और फिर उनका मन एक्टिंग की ओर जाने लगा। इसके लिए गरिमा ने मुंबई का रुख कर लिया। मुंबई में गरिमा ने मॉडलिंग असाइनमेंट शुरु कर दिए। इसके साथ ही एक्टिंग स्कूल मे कोर्स भी करती रहीं। इसके बाद साल 2013 में गरिमा के हाथ लगी फिल्म ‘घनचक्कर’। इस फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म घनचक्कर कुछ खास चली नहीं तो गरिमा के करियर को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। इसके अलावा गरिमा 2013 में ‘महाभारत’ में भी काम कर चुकी थीं। इसके बाद साल 2015 में गरिमा टीवी पर दोस्ती, यारियां और मजबूरियां नाम के सीरियल में नजर आईं। हालांकि उन्हें पहचान मिली शक्ति अस्तित्व के अहसास शो से। इसके बाद गरिमा नजर आईं रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ में जिसमें उन्होंने एक रिपोर्टर का रोल निभाया था।

छोटे पर्दे की बोल्ड एक्ट्रेस हैं गरिमा जैन

गरिमा ने इसके बाद ‘मस्तराम’ जैसी बोल्ड फिल्म में किरदार निभाया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी चर्चा भी हुई। मस्तराम में गरिमा का बोल्ड अवतार देखकर एकता कपूर ने उन्हें ‘गंदी बात’ में काम करने का मौका दिया। इसके बाद उन्हें XXX 2 भी ऑफर किया। एकता कपूर के इस ऑफर ने गरिमा की लाइफ बना दी। 2020 में गरिमा ALTBalaji के वेब शो गंदी बात 3 में भी एक एपिसोड में नजर आई थीं।


27 साल की गरिमा अपने लव अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। खबर थी की टीवी एक्टर विवेन डिसेना के साथ गरिमा का काफी समय तक अफेयर था। ये खबरें भी सामने आई थीं कि विवेन ने उन्हें कार, आईफोन गिफ्ट किए थे। इतना ही नहीं उनके टिफिन का खर्च भी विवेन ही उठाते थे। हालांकि बाद में गरिमा की मां ने बताया था कि उन्हें ये कार उनके भाई ने गिफ्ट की थी।

इंटीमेट सीन के चलते टूट गई सगाई

एक खबर ये भी सामने आई थी कि गरिमा जैन की उनके मंगेतर से सगाई टूट गई थी। दरअसल गरिमा ने अपने माता-पिता के कहने पर हीरा व्यापारी राहुल सराफ से सगाई की थी। इनकी सगाई 3 जून 2019 को हुई थी। इसके बाद गरिमा ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की गुड न्यूज सुनाई थी। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आईं थी कि दोनों की सगाई टूट गई। इसकी वजह गरिमा ने ये बताई थी की उनके बोल्ड सीन को देखकर उनके मंगेतर असहज महसूस करते थे।

गरिमा ने एक इंटरव्यू में कहा था- मुझे लगता है हमने जल्दी रिश्ता जोड़ लिया था। हम मुश्किल से एक दसरे को जानते थे। रोका के बाद से ही दोनों में मतभेद हो रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वो शो में मेरे इंटीमेट सीन देखकर असहज महसूस करता था। उसे स्क्रीन पर मेरे छोटे कपड़े पहनने से भी दिक्कत थी।

Back to top button