रिलेशनशिप्स

अगर ब्वॉयफ्रेंड के साथ नहीं महसूस होती हैं ये 6 चीजें तो भूलकर भी ना करें शादी, पड़ेगा पछताना

शादी डेटिंग से कहीं ज्यादा खास कमिटमेंट होता है इसलिए फैसला करने से पहले इन बातों पर जरुर ध्यान दें

डेटिंग और शादी दोनों ही अलग अलग कमिटमेंट होता है, लेकिन अक्सर लोग इसे समझने में भूल कर देते हैं। अगर आप किसी को डेट कर रहे हैं तो जरुरी नहीं है कि आप उनसे शादी ही कर लें। किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना एक सामान्य फैसला होता है, लेकिन शादी के लिए हां कहना एक महत्वपूर्ण फैसला होता है। कई बार लोग ये बात समझ नहीं पाते और इसलिए लव मैरिज में कई बार झगड़े ज्यादा बढ़ जाते हैं। अगर आज आप पार्टनर के साथ खुश हैं तो हो सकता है कि आप भी उनके साथ शादी के सपने सजा रही हों। हालांकि ऐसा करने से पहले ये जानना जरुरी है कि क्या आपका पार्टनर भी इस रिश्ते में वहीं सोचते हैं। शादी का फैसला करने के लिए ये जानना जरुरी है कि आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ये चीजें महसूस कर पाती हैं या नहीं।

जब बढ़ी रहे दिल की धड़कनें

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आपके दिल की रफ्तार उनका नाम भर ले लेने से बढ़ जाती है। अगर आप ऐसा अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए फील करती हैं तो ये अच्छी बात हैं। आपको उनके साथ हर काम एक्साइटिंग लगना चाहिए। इससे आप हमेशा एक दूसरे से जुड़े रहेंगे।

ना महसूस हो शर्म

कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता, लेकिन जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप उसे उनकी कमियों के साथ अपनाते हैं। वहीं अगर आपको अपने पार्टनर की कुछ हरकतों पर शर्म आती या आप उन्हे किसी से मिलवाने में झेपतीं हों तो फिर ये सही नहीं है। ऐसे व्यक्ति के साथ आप पूरा जीवन कैसे बिताएंगी जिनसे किसी को मिलाने में भी आपको शर्म आती हो।

भरोसा होना जरुरी

किसी भी रिश्ते में सिर्फ प्यार ही जरुरी नहीं होता बल्कि भरोसा भी जरुरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करती हैं तो फिर उनके साथ जिंदगी बीताना गलत होगा। हर लड़की चाहती है कि वो ऐसे इंसान के साथ रहे जिस पर वो आंखे बंद करके भी भरोसा कर सके।

सेफ महसूस करना

अगर आप अपने पार्टनर के साथ सेफ महसूस नहीं करती हैं तो फिर शादी का ख्याल तो दिल से निकाल ही दीजिए। सेफ फील करने का मतलब ये है कि आपको हमेशा ये डर ना बना रहे कि वो आपको छोड़ सकते हैं या वो आपको धोखा दे देंगे। जिस रिश्ते में ये डर बना रहता है वो ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाता।

बराबरी

गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड हो या फिर पति-पत्नी हर रिश्ता बराबरी का होता है। अगर रिश्ते में बराबरी नहीं है तो वो शादी के बंधन में बंध कर भी खुशियां नहीं दे पाएगा। आपको अपने पार्टनर के साथ ये महसूस होना चाहिए कि वो आपको उतना ही प्यार और सम्मान दे रहे हों जितना आप उन्हें देती हैं। वरना ऐसे रिश्तों में कड़वाहट घुलने में समय नहीं लगता।

सम्मान

हर रिश्ते में सम्मान होना जरुरी होता है। अगर आप किसी ऐसे इंसान के साथ रिलेशनशिप में हैं जो आपको सम्मान नहीं देता तो फिर उनके साथ आगे आपंके संबंध ठीक नहीं होने वाले। ऐसे इंसान से शादी करके आप सिर्फ वक्त बर्बाद करेंगी और आपके दिल दिमाग पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। अपने पार्टनर को आप पूरा सम्मान दें और अगर वो भी आपका सम्मान करते हैं तो फिर इस रिश्ते को हां कह देँ।

Back to top button