बॉलीवुड

टीवी के इन मशहूर सितारों ने अरेंज मैरिज कर बसाया घर, मां-पापा की पसंद को कहां हां

रेंज मैरिज करके इन्होंने ये साबित कर दिया कि शादी के बाद भी प्यार हो सकता है और शादी सफल हो सकती है

मनोरंजन जगत में जितनी प्रेम कहानियां पर्दे पर दिखती हैं उतनी असल जिंदगी में भी हो जाती है।बॉलीवुड की दुनिया हो या फिर टीवी जगत बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जिनकी प्रेम-कहानियों ने सुर्खियां बटोरीं थीं। टीवी इंडस्ट्री में भी बहुत से सितारे ऐसे रहें जिन्होंने प्यार किया और शादी के बंधन में बंधे। वहीं कई सितारे ऐसे रहें जिन्होंने प्यार किया लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली तो अरेंज मैरिज कर ली। अरेंज मैरिज करके इन्होंने ये साबित कर दिया कि शादी के बाद भी प्यार हो सकता है और शादी सफल हो सकती है।

निकेतन धीर- कृतिका सेंगर

फिल्म चेन्नई के ‘थंगाबल्ली’ बने निकेतन धीर अपने गुड लुक्स के कारण भी काफी पसंद किए जाते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में उन्हें किसी के साथ बहुत कनेक्टड महसूस नहीं हुआ। इसके बाद उनकी जिंदगी में आई कृतिका सेंगर। निकेतन के लिए कृतिका को उनके पिता पंकज धीर ने पसंद किया था। दरअसल पंकज धीर एक शॉर्ट फिल्म के दौरान कृतिका से मिले थे। इसके बाद उन्होंने निकेतन और कृतिका को मिलवाया और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। निकेतन और कृतिका ने 2014 में शादी कर ली।

जय सोनी- पूजा शाह

टीवी शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ में ईशान का किरदार निभाकर जय सोनी हर घर में पसंद किए जाने लगे थे। जय सोनी की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई थी, लेकिन उन्होंने शादी अपने माता-पिता की पसंद से की। उनकी माता पिता ने पूजा के साथ जय की मीटिंग फिक्स की और जब दोनों में मुलाकात हुई तो ऐसा लगा कि वो एक दूसरे के लिए ही बने हैं। ये जोड़ी डांस रिएलिटी शो नच बलिए में साथ आई थी।

मिहिका वर्मा-आनंद कपाई

टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बते’ में ईशिता भल्ला की बहन का रोल करने वाली मिहिका को इस शो से काफी सफलता मिली थी। उनकी खूबसूरती पर भी हर कोई फिदा था। इस शो के दौरान मिहिका के मम्मी पापा ने उनकी मुलाकात NRI बिजनेस आनंद कपाई से करवाई। एक ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को पसंद कर बैठै और शादी कर ली। शादी के बाद मिहिका ने शो छोड़ दिया और अमेरिका जा बसीं। मिहिका का एक बेटा भी है।

शरद मल्होत्रा- रिप्सी भाटिया

एक वक्त पर शरद मल्होत्रा का नाम दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ा था। दोनों का अफेयर 8 साल तक चला, लेकिन शादी के नाम पर शरद मल्होत्रा पीछे हट गए। ऐसे में दिव्यांका उनसे दूर हो गईं। वहीं प्यार में नाकाम हो जाने के कारण शरद मल्होत्रा ने अपने माता पिता की पसंद की लड़की रिप्सी से शादी कर ली। रिप्सी फैशन डिजाइनर हैं और दोनों की जोड़ी खूब जमती हैं।

अनस राशिद- हिना इकबाल

टीवी शो ‘दिया और बाती हम’ से प्रसिद्ध हुए अनस राशिद ने भी अरेंज मैरिज के जरिए अपनी जीवनसाथी को चुना। हिना इकबाल कॉरपोरेट प्रोफेशनल हैं। अनस के माता पिता ने हिना को उनके लिए पसंद किया था और दोनों ने पहली मुलाकात में ही शादी के लिए हां कह दी थी। 2019 में हिना और अनस को एक बेटी हुई।

करण पटेल-अंकिता भार्गव

टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बते’ में करण भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल ने भी अरेंज मैरिज ही की। शायद आप नहीं जानते होंगे कि शो में करण के ससुर का रोल निभाने वाले एक्टर अभय भार्गव रियल लाइफ में भी उनके ससुर हैं। उनकी बेटी अंकिता की मुलाकात करण से टीवी एक्टर अली गोनी ने कराई थी। पार्टी में मिलने के दो दिन बाद ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद इनकी धूमधाम से शादी हुई और आज ये कपल एक दूसरे के साथ बहुत खुश है।

Back to top button