दिलचस्प

शादी के मंडप में खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन ने कहा अब नहीं करुँगी इस लड़के से शादी

शादी में आमतौर पर होता है कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, जिसके बाद ढेर सारी रस्में निभाई जाती हैं और फिर शादी संपन्न होती है। मगर हाल ही में शादी से जुड़ी एक अजीब घटना सामने आई है, जिसे सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे। आइये जानते हैं, आखिर कहां की है ये घटना।

दरअसल, पानीपत के बरास गांव में एक शादी हो रही थी। शादी की सभी रस्में लगभग पूरी की जा चुकी थीं, लेकिन अचानक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। चौंक गए न आप, मगर बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे में कमी बता दी और कहा कि मैं इससे शादी नहीं कर सकती। आखिर ऐसी कौन सी कमी थी, जो दुल्हन को पहले नहीं दिखी और शादी के मंडप में ही दिखी।

लड़के की टांग ठीक नहीं मैं इसके साथ नहीं रह सकती

लड़की ने शादी खत्म होने के बाद कहा कि दूल्हे की टांग ठीक नहीं है, इसलिए मैं इस लड़के से शादी नहीं कर सकती हूँ। दुल्हन के मना करने से मजबूरन दुल्हे को बैरंग खाली हाथ ही अपने घर लौटना पड़ा। दूल्हा पानीपत का रहने वाला था। दुल्हन के घर से बैरंग लौटने के बाद दूल्हे के पिता ने कहा कि मेरे लड़के का रिश्ता 12 दिन पहले ही बरास गांव से तय हुआ था। मगर दुर्भाग्य से ये रिश्ता टूट गया।

वर और वधु दोनों पक्षों के परिवार में हुई बातचीत के तहत बुधवार को वर पक्ष वाले बारात लेकर पहुँचे थे। इसके बाद शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी हुईं और उसके कुछ ही देर बाद लड़की ने लड़के के टांग में कमी बताई और साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। लड़की के मना करने के बाद पूरे घर समेत इलाके में सन्नाटा पसर गया। सभी आश्चर्यचकित रह गए। जब इसकी सूचना लड़के की मां को मिली, तो वो भी बेसुध हो गईं और उनकी तबीयत खराब हो गई।

लड़के के पिता ने दी सफाई

इस पूरे मामले में लड़के के पिता का कहना है कि शादी से पहले लड़की वाले 3-4 बार आए और लड़के को देखकर गए हैं। दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई थी, शादी की तारीख भी दोनों पक्षों के सहमति से ही तय हुई थी। तय तारीख के अनुसार बुधवार को बारात लेकर आए थे। लड़के के पिता ने कहा कि वरमाला कार्यक्रम भी पूरा हो चुका था और फेरे भी लग चुके थे। उन्होंने कहा कि इन सब कार्यक्रमों के संपन्न हो जाने के बाद लड़की ने लड़के की टांग में कमी बताई और साथ से मना कर दिया। बता दें कि, यह खबर मिलते ही आस पास के लोग हक्का बक्का रह गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़की द्वारा लड़के के साथ जाने से मना करने के बाद वहां बज रही शहनाईयां बंद हो गईं। कई लोगों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश भी की, मगर दुल्हन नहीं मानी। दुल्हन के इस व्यवहार से दूल्हा उदास हो गया। मिल रही जानकारी के अनुसार ये मामला पुलिस तक पहुँचा है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि इस पूरे मामले की खोजबीन की जा रही है।

Back to top button