समाचार

अस्पताल कर्मचारी ने ऋषि कपूर के लिए गाया था गाना, साथ में मुस्कुराते हुए दिखाई दिए दोनों

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल की सुबह अपने परिवार और फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। 67 वर्ष के ऋषि कपूर ने मुंबई के एनएच रिलायंस अस्पताल में अपनी आखरी सांसे ली।  ऋषि कपूर का एक वीडियो सामने आया है जहां अस्पताल का एक व्यक्ति उनके पास खड़ा होकर गाना गा रहा था और ऋषि उसे देखकर मुस्करा रहा था। बताया जा रह है कि ये वीडियो फरबरी माह में जब ऋषि कपूर अस्पताल में दाखिल हुए थे उस वक़्त की है

अस्पताल कर्मचारी ने गाया गाना

ऋषि कपूर की 29 अप्रैल की रात में सांसों की दिक्कत होने लगी जिसके चलते उन्हें फौरन मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऋषि कपूर एक बेहद जिंदादिल इंसान थे। लेकिन इस वक़्त एक ऐसी वीडियो भी सामने आयी है जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो जा रही है। वो अस्पताल के एक बेड पर लेटे हैं और अस्पताल का कर्मचारी उनके लिए सुरीली आवाज में गाना गा रहा है। उनके चेहरे पर जो मुस्कराहट थी वो ऐसी लग रही थी जैसे उस गाने से उन्हें कितना आराम मिल रहा है।


ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड भी बुरी तरह शॉक्ड रह गया है। उनके निधन की खबर सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने दी थी। अमिताभ ने ट्वीट करके लिखा था कि वो चला गया…ऋषि कपूर चले गए….मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं। वहीं माधुरी दीक्षित ने कहा कि मुझे ऋषि जी के साथ काम करने का कई बार मौका मिला। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो हमारे बीच नहीं है। वहीं सोनम कपूर ने भी कहा कि मुझे बहुत दुख है चिंटू अंकल आपको आखिरी बार बॉय भी नहीं बोल पाए।

नम आखों से विदा किए गए ऋषि कपूर

 

अभी एक दिन पहले ही बॉलीवुड और फैंस को इरफान खान के गुजर जाने का सदमा मिला था। इतने भारी दुख से अभी कोई उबर भी नहीं पाया था कि ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आ गई। बॉलीवुड को दो दिनों के अंदर अंदर बहुत गहरा धक्का मिल गया। ऋषि कपूर को खो देना बॉलीवुड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। ऋषि ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं और लोग उनके अभिनय को काफी पसंद करते थें।

बता दें कि ऋषि कपूर पिछले 2 साल से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। इसके बाद वो इलाज कराके मुंबई वापस लौट आए थे। ऋषि भी हर बीमारी से लड़ना जानते थे और जिंदगी को दुख से बड़ा समझते थे। वो बेबाक भी थे और गुस्सैल भी और दिल के बहुत प्यारे भी। उनके जाने पर आज हर किसी की आंखे नम हैं। बॉलीवुड से लेकर आम जनता के बीच बस ये ही एक सवाल है कि आखिर ऋषि अचानक से क्यों चले गए। लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में महज 20 लोग इक्ट्ठा हो पाए। बता दें कि उनके अंतिम पलों में नीतू सिंह और रनबीर कपूर समते पूरा परिवार मौजूद था।

Back to top button