बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस से जूझने वाली महिलाओं की करेगी मदद, इतने रुपयों का करेगी दान

कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी के रूप में आज हमारे सामने खड़ा है। भारत में ये कोहराम मचाए, इससे पहले हमें इसे बाहर खदेड़ना होगा। कोरोना से ही लड़ने के लिए पिछले दिनों पीएम मोदी ने पीएम केयर्स फंड की शुरूआत की। इसमें मदद करने के लिए कई सितारे आगे आए और इस फंड में आर्थिक मदद की। इसमें मदद करने के लिए समाज कल्याण कार्यों में आगे रहने वाली प्रियंका चोपड़ा भी कहां पीछे रहने वाली थी। उन्होंने भी पीएम केयर्स फंड में आर्थिक सहायता की। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स ये दावा कर रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने एक और संस्था में अपना सहयोग दिया है। प्रियंका ने ये सहायता उन महिलाओं के लिए किया, जो इस वक्त वैश्विक महामारी से लड़ रही हैं।


इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टा एकाउंट से दी है। उन्होंने एक पोस्ट करके इसकी सूचना दी। बता दें कि इस पोस्ट में प्रियंका ने एक तस्वीर के साथ वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में प्रियंका कह रही हैं- हम इस संकट के दौरान भी लड़ने वाली महिलाओं की सहायता कर रहे हैं। उनकी सहायता के लिए 1,00,000 डॉलर डोनेट कर रहे हैं। बता दें कि 1,00,000 डॉलर यानि करीब 76 लाख रूपए।

इंस्टा पोस्ट के इसी वीडियो में प्रियंका आगे कहती हैं – अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं तो उन्हें सामने लेकर आइए। वे लोगों से अपील कर रही हैं कि उन जरूरतमंद महिलाओं की कहानी हमारे साथ साझा कीजिए। उनकी जानकारी हमें दीजिए। वो किस सेवा में हैं, किसी बड़े बिजनेस में हैं या फिर कोई छोटा बिजनेस करती हैं। प्रियंका चोपड़ा हौसला देते हुए कहती हैं कि इस संकट के घड़ी में हम सब एक साथ हैं।

प्रियंका के इस इंस्टा वीडियो से पहले उनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। अभिनेत्री ने इस इंटरव्यू में जरूरतमंद लोगों को दान देने की इच्छा जताई थी। इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था इस वैश्विक महामारी के दौर में दुनिया में कई ऐस लोग हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। हम उन जररूतमंद लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा था, मैं और मेरे पति यानि निक जोनस मदद करेंगे। हम ऐसे संस्थान को दान देना चाहते हैं, जो इस समय गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं। हम उन डॉक्टर्स की भी मदद करना चाहते हैं जो इस महामारी के दौर में लड़ रहे हैं। ऐसे संस्थान जो बच्चों को खाना खिला रहे हों, और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा दे रहे हैं। हम उन सभी की मदद करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा लोगों से अपील करती हैं कि उन सभी लोगों को आपका मदद और समर्थन चाहिए। आपसे गुजारिश करेंगे कि आप भी दान दें। प्रियंका कहती हैं कि कोई भी दान की हुई राशि छोटी नहीं होती। चाहे वो 1 डॉलर भी क्यों न हो।  जाते जाते आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कई संस्थाओं में दान किए हैं। इनमें से पीएम केयर्स फंड, यूनीसेफ, गूँज जैसी संस्थाओं को आर्थिक मदद दी है।

Back to top button