अध्यात्म

मात्र इस मंत्र का जाप करने से मिल जाता है श्रीरामचरित मानस पढ़ने जितना पुण्य

रामायण या श्रीरामचरित मानस का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। हालांकि ऐसे कई लोगों हैं जो कि समय की कमी होने के कारण चाहकर भी श्रीरामचरित मानस का पाठ नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में आज हम  एक ऐसा मंत्र बताने जा रहे हैं। जिसको पढ़ने से श्रीरामचरित मानस का पाठ करने जितना पुण्य हासिल होता है।

दरअसल इस मंत्र में पूरी रामकथा बताई गई है और इस मंत्र को पढ़ने का मतलब पूरे श्रीरामचरित मानस का पाठ करना है।

ये मंत्र इस प्रकार है

आदौ राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्। वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्। पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।

मंत्र का अर्थ

इस मंत्र में बताया गया है कि भगवान श्रीराम वनवास गए थे। वहां उन्होंने स्वर्ण मृग का वध कर दिया। वैदेही यानी सीताजी का हारण रावण ने कर लिया, रावण के हाथों जटायु के प्राण चले गए। श्रीराम और सुग्रीव में दोस्ती हुई और राम ने अपने दोस्त के लिए बालि का वध किया। राम ने अपनी सेना के साथ समुद्र पार किया। लंकापुरी का दहन किया। इसके बाद रावण और कुंभकर्ण का वध किया। ये रामायण का सार है।

कैसे करें मंत्र का जाप

इस सरल मंत्र का जाप आप सुबह के समय करें। सुबह आप स्नान करने के बाद पूजा घर में एक दीपक जला दें। इसके बाद एक आसान बिछा दें और उसपर बैठ जाएं। मंत्र शुरू करने से पहले भगवान  श्रीराम का ध्यान करें। उसके बाद इस मंत्र का जाप करना शुरू कर दें। इस मंत्र को आप को कम से कम 11 बार पढ़ें। आप इसका जाप 108 बार भी कर सकते हैं। इस मंत्र को माला पर पढ़ें और जाप पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम का ध्यान करें। आप चाहें तो इस मंत्र का जाप शाम के समय भी कर सकते हैं।

इस मंत्र के जाप से मिलते हैं ये फायदे

  • इस मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिल जाती है।
  • जिन लोगों के मनों में बुरे विचार आते हैं वो लोग इस मंत्र का जाप जरूर करें।
  • जो लोग अपने घर में या अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं, उन लोगों को ये मंत्र जरूर पढ़ना चाहिए।
  • किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले इस मंत्र का जाप करें। ये मंत्र पढ़ने से कार्य में सफलता मिल जाती है।
  • घर का माहौल खराब होने पर आप इस मंत्र का जाप कर लें। इस मंत्र का जाप करने से घर का माहौल सही हो जाएगा।
  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भी इस मंत्र का जाप करना लाभदायक होता है। ये मंत्र पढ़ने से भगवान राम की कृपा बन जाती है।
  • ये मंत्र पढ़ने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए किसी भी तरह का पाप होने पर आप ये मंत्र पढ़ लें।
  • अगर आपकी कोई इच्छा है जो पूरी नहीं हो रही है तो ये मंत्र पढ़ना कारगस साबित होता है।

Back to top button