दिलचस्प

बगैर घड़ी देखें सही समय बता देता है ये शख्स, इसकी ये प्रतिभा देखकर हर कोई है हैरान

दुनिया में कई प्रतिभाशाली लोग हैं जो कि ऐसे कारनामे करते हैं जिनको देखकर लोग दांतों दले अपनी अंगुली दबा लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही प्रतिभाशाली इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस इंसान की प्रतिभा जानने के बाद आप भी हैरान रहे जाएंगे। इस व्यक्ति के अंदर जो प्रतिभा है वो शायद ही किसी और के अंदर होगी। इस प्रतिभाशाली व्यक्ति का नाम विश्वनाथ है। विश्वनाथ बिना घड़ी देखे सही समय बता सकते हैं और जो समय विश्वनाथ द्वारा बताया जाता है वो एकदम सटीक होता है। विश्वनाथ की इस प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरान है।

विश्वनाथ से जब भी समय पूछा जाता है तो वो बिना घड़ी की और देखे आपको सटीक समय बता देते हैं। विश्वनाथ चाहे सो रहे हों या काम कर रहे हों। उनसे जब भी समय पूछा जाता है, वो सही समय ही बताते हैं।

डजिटल क्लॉक के नाम से जाने जाते हैं

विश्वनाथ समय बताने में बिल्कुल भी देरी नहीं करते हैं जैसे ही इनसे समय पूछा जाता है। ये तुरंत समय बता देते हैं। विश्वनाथ की इस प्रतिभा को देखकर उन्हें डजिटल क्लॉक भी कहा जा सकता है। क्योंकि ये डजिटल क्लॉक की तरह एकुरेसी के साथ समय बताते हैं। विश्वनाथ जयपुर के कूचविहार में रहते हैं और इनका पूरा नाम विश्वनाथ भौमिक है।

घर में नहीं एक भी घड़ी

विश्वनाथ के घर में एक भी घड़ी नहीं है और ये बिना घड़ी के ही रहते हैं। क्योंकि इनको हर वक्त पता होता है कि समय क्या हो रहा है। जिसके चलते इन्हें घड़ी देखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। लोगों के अनुसार विश्वनाथ द्वारा जो समय बताया जाता है वो कभी भी गलत नहीं होता है। उनसे कभी भी समय पूछा लिया जाए वो हमेशा सही ही समय सेकंड्स के साथ बताते हैं। विश्वनाथ की इस अनोखी प्रतिभा से हर कोई हैरान है। क्योंकि शायद ही इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो कि बिना घड़ी देखे समय बता सके।

इस तरह से बताते हैं समय

हैरानी की बता ये कि विश्वनाथ बिना कोई गणना किए और सूर्य को देखे समय बता देते हैं। विश्वनाथ के अनुसार उन्हें खुद ही नहीं पता कि वो कैसे सही समय बता देते हैं। विश्वनाथ के मुताबिक उन्हें अपने आप ही समय का पता चल जाता है और समय बताने के लिए उन्हें किसी भी तरह की गणना नहीं करनी पड़ती है और ना ही सूर्य की परछाई देखनी पड़ती है। विश्वनाथ के अनुसार जब भी उनसे कोई समय पूछता है तो अपने आप ही सही समय उनके मुंह से निकल आता है।

विश्वनाथ कूचबिहार की एक छोटी सी कॉलोनी गोलबागान में रहते हैं और इस जगह रहने वाले लोग इन्हें चलती फिरती घड़ी कहते हैं और इनसे समय पूछते रहते हैं। कई ऐसे भी लोग हैं जो कि विश्वनाथ का टेस्ट करने के लिए उनसे पहले समय पूछते हैं और फिर उस समय को अपनी घड़ियां मिलाते हैं। अभी तक विश्वनाथ द्वारा बताया गया समय कभी भी गलत साबित नहीं हुआ है।

Back to top button