समाचार

बाइक पर ‘जय श्री राम ‘का स्टीकर लगा होने के कारण मुस्लिम भीड़ ने 51 साल के शख्स को भी नहीं छोड़ा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में हुई हिंसा के दौरान मुस्लिम भीड़ ने एक व्यक्ति को महज इसलिए मार दिया। क्योंकि उस व्यक्ति की बाइक पर ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ था। ब्रह्मपुरी इलाके में 24 फरवरी की रात हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान जब भीड़ की नजर विनोद कुमार नामक शख्स पर पड़ी तो भीड़ ने उसे बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। 51 वर्षीय विनोद कुमार के बेटे के अनुसार वो अपने पिता के साथ बाइक पर एक मेडिकल स्टोर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक मुस्लिम भीड़ ने उनपर हमला कर दिया और बाइक को आग के हवाले कर दिया।

विनोद के बेटे नितिन कुमार के मुताबिक वो जिस बाइक पर सवार थे उस पर जय श्री राम का स्टीकर लगा हुआ था और इस स्टीकर को देखकर ही मुस्लिम भीड़ ने उन पर हमला किया गया। उनके पिता पर भीड़ ने पत्थर और लाठियों से हमला किया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। नितिन कुमार को भी भीड़ ने बुरी तरह से मारा। लेकिन किसी तरह से उनकी जान बच गई। वहीं बीच रास्ते में ही विनोद कुमार की मौत हो गई।  नितिन और उनके पिता को बुरी तरह से पीटने के बाद भीड़ ने उनकी बाइक को आग लगा दी। ये घटना सुबह 10.30 बजे की है।

नितिन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब वो घायल होकर जमीन पर लेटा थे, तब घटनास्थल पर “30-40” लोगों की भीड़ दिखाई दी और इन लोगों ने बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद नितिन किसी तरह से उठने में कामयाब हुए और उन्होंने अपने पिता को भी उठाने की कोशिश की मगर नाकाम रहें। जिसके बाद नितिन के परिचित लोगों ने आकर उनके पिता के शरीर को उठाया।

25 वर्षीय नितिन कुमार को इस हमले में भारी चोटें आई हैं। नितिन का कहना है कि भीड़ का उनपर हमला करने का सिर्फ एक ही कारण था जो कि बाइक पर लगा जय श्री राम का स्टीकर था।

वीडियो हो रही है वायरल


विनोद के साथ हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में तीन लोग विनोद के शरीर को खींचते हुए दूर लेकर जा रहे हैं और वीडियो में बाइक बुरी तरह से जली हुई नजर आ रही है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी प भीड़ ‘अल्लाहु अकबर’ और ‘नारा-ए-तकबीर’ के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। जबकि एक अन्य वीडियो में विनोद सड़क पर पड़े हुए नजर आ रहे है और नितिन के सिर से भारी खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में नितिन मदद मांगते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अभी तक 34 लोगों की हुई है मौत

दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या लगभग 34 हो चुकी है और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। 24 फरवरी को हुई इस हिंसा में दंगाईयों ने लोगों को मारने के अलावा दुकानों और कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया था। वहीं अब दिल्ली पुलिस हिंसा करने वाले लोगों की तलाश करने में जुटी हुई है।

Back to top button