दिलचस्प

38 साल की उम्र और 3 बच्चों की मां है इवांका, पर अब भी ग्लैमरस हैं इनकी लाइफ, करती थी मॉडलिंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी उनके साथ भारत के दौरे पर आई थी और अपने इस दौरे के दौरान इवांका ट्रंप ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इवांका ट्रंप अपने पति के साथ ताजमहल भी गई थी और ताजमहल में इंवाका ट्रंप ने काफी समय बिताया था। इवांका ट्रंप की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं और हर कोई इवांका ट्रंप की खूबसूरती की तारीफ कर है।

इवांका ट्रंप कौन है और ये क्या करती हैं? लोगों के मन में ये सवाल काफी उठ रहे हैं। आज हम आपको इवांका ट्रंप के जीवन से जुड़े हर सवाल के जवाब देने वाले हैं। 38 साल की इवांका ट्रंप शादीशुदा हैं और इनका जन्म 1981 को न्यूयॉर्क में हुआ था। इवांका डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना की बेटी है। दरअसल इवांका ट्रंप का उनकी मां के नाम पर रखा गया है।

इवांका ट्रंप एक मॉडल हुआ करती थी और इन्होंने अपने स्कूली दिनों में खूब मॉडलिंग की थी। इसके अलावा ये टेलीवीडन शो में भी नजर आ चुकी है। इवांका ट्रंप आज एक बिजनेस वुमन और लेखिका के तौर पर जानी जाती हैं। इवांका ट्रंप का एक लाइफस्टाइल ब्रांड है। जिसका नाम ‘The Apprentice’ है और ये इस कंपनी की CEO हैं। इस ब्रांड के तहत कपड़े, जूते और गहने बनाएं जाते हैं। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी का सपना एक अंतरिक्ष यात्री बनने का था।

इवांका ट्रंप को भारत बहुत पसंद है और साल 2019 में इवांका ट्रंप भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान इन्होंने जयपुर में एक शादी में शिरकत की थी। साथ में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी।

इवांका ट्रंप के पति का नाम जेरेड कुशनर है, जो कि यहूदी धर्म से नाता रखते हैं। जेरेड कुशनर से विवाह करने से पहले इवांका ने इन्हें दो साल तक डेट किया था।

साल 2009 में इवांका ट्रंप ने अपना धर्म बदल लिया था और यहूदी धर्म अपनान लिया था।  इवांका ट्रंप ने नेशनल गोल्फ क्लब में कुशनर से शादी की थी। जेरेड कुशनर एक व्यापारी हैं और इनकी पास 910 करोड़ के आसपास की संपत्ति है।

इवांका ट्रंप तीन बच्चों की मां। इन्होंने अपने पहले बच्चे अरबेला रोज़ कुशनर को साल 2011 में जन्म दिया था। इनका दूसरा बेट जोसेफ फ्रेडरिक कुशनर का जन्म 2013 में हुआ। जबकि इनके तीसरे बच्चे थियोडोर जेम्स कुशनर का जन्म साल 2016 में हुआ था।

हाल ही में इवांका ट्रंप फिर से भारत के दौरे पर आई थी। इस बार इवांका ट्रंप अपने पिता ट्रंप के साथ भारत आई थी। अपनी इस यात्रा के दौरान इवांका ट्रंप साबरमती आश्रम, ताजमहल और राष्ट्रपति भवन गई थी। इवांका ट्रंप के साथ उनके पति भी मौजूद थे। इस दौरान इवांका ट्रंप ने कि भारतीय राजनेताओं से भी मुलाकात की थी।

इवांका ट्रंप अक्सर डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आती हैं और इनकी राजनीति में काफी दिलस्चपी भी है। ये डोनाल्ड ट्रंप को राजनीति से जुड़े फैसले लेने में मदद भी करती हैं।

Back to top button