स्वास्थ्य

मीठा खाने की लत से हैं परेशान ? आजमाकर देखें ये आसान टिप्स, तुरंत छूट जाएगी ये लत

कई लोगों को मीठी चीजें खाने की खूब लत होती है। अधिक मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है और मीठी चीजें खाने से शरीर रोग की गिरफ्त में आ जाता है। बड़े लोगों की तुलना में छोटे बच्चे मीठी चीजें खाने के ज्यादा आदी होते हैं। बच्चों को चॉकलेट, केक, पेस्ट्री, जूस, कुकीज, जेली, च्युइंग गम जैसी चीजें बेहद ही पसंद होती हैं। इन सभी चीजों में मीठा खूब पाया जाता है और इन्हें खाने से दांतों पर बुरा असर पड़ता है।

कई बार मीठा खाने की आदत के चलते बच्चे शुगर और मोटापे का शिकार भी हो जाता हैं। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि बच्चों की इस आदत को जल्द-जल्द छुड़वाया जाए और बच्चों को अधिक मीठा खाने को ना दिया जाए। अगर आपके घर में भी बच्चे हैं जो कि खूब मीठा खाते हैं तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से मीठा खाने की लत को छुड़वाया जा सकता है।

घर में ही बनाएं मीठी चीजें

बाजार में बिकने वाली मीठी चीजें जैसे कुकीज, पेस्ट्री और केक को बनाने में ज्यादा चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप कोशिश करें की इन चीजों को बाजार से खरीदने की जगह खुद से घर में ही बनाएं। घर में ये व्यजंन बनाते समय इनमें चीनी की जगह ब्राउन शुगर या गुड़ का प्रयोग करें। ब्राउन शुगर को चीनी की तुलना में उत्तम माना जाता है और इसका सेवन करने से शुगर और मोटापे जैसे रोग नहीं लगते हैं।

घर में बच्चों के लिए कुकीज, पेस्ट्री, केक बनाते समय मैदे की जगह आटे का प्रयोग करें और ड्राई फ्रूट्स जैसे- किशमिश, खजूर, छुहारे आदि डालें। ऐसा करने से इनका स्वाद भी बढ़ जाएगा और साथ में ही ये सेहत के लिए हेल्दी भी होंगे।

दही खिलाएं

 

आइसक्रीम, कुल्फी, कोल्ड ड्रिंक्स में काफी अधिक मात्रा में चीनी का प्रयोग किया जाता है और ये सभी चीजें सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। बच्चों को आइसक्रीम खूब पसंद होती है और कई बच्चे एक साथ तीन आइसक्रीम भी खा लेते हैं। अगर आपके बच्चे को आइसक्रीम खूब पसंद है तो आप उसे  फ्लेवर्ड योगर्ट यानी दही खाने को दें। दही खाने से शरीर को प्रोटीन मिल जाता है और फ्लेवर्ड योगर्ट में शुगर की भी मात्रा कम होती है। दही ठंडा होता है इसलिए इसे खाने से आइसक्रीम, कुल्फी, जैसी ठंडी चीजों का खाने का मन भी नहीं करता है।

केसर वाला दूध

बच्चे जब भी आइसक्रीम, कुल्फी या मीठी चीज खाने की मांगे करें तो उन्हें केसर वाला ठंडा दूध पीने को दे दें। केसर वाला दूध स्वादिष्ट होता है और इसे पीने से बच्चों को लाभ भी पहुंचता है। आप चाहें तो खुद से आइसक्रीम भी बना सकते हैं और इस आइसक्रीम में शुगर फ्री का प्रयोग कर सकते हैं।

दें शरबत

अधिक कोल्ड ड्रिंक्स पीने से शरीर आसानी से शुगर की चपेट में आ जाता है। इसलिए अपने बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स से दूर ही रखें। दरअसल कोल्ड ड्रिंक्स को बनाते समय इसमें खूब चीनी का प्रयोग होता है। जिसकी वजह से कोल्ड ड्रिंक्स सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। अक्सर गर्मी के मौसम में बच्चे कोल्ड ड्रिंक्स खूब पीया करते हैं और दिन में आसानी से दो से तीन गिलास कोल्ड ड्रिंक्स के पी जाते हैं। इतनी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स पीना खतरनाक होता है और इतनी कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बच्चे बीमार भी पड़ जाते हैं।

बच्चे अगर कोल्ड ड्रिंक्स पीने की जिद करें तो आप उन्हें कोल्ड ड्रिंक्स की जगह शरबत दे दें। घर में बनीं शरबत सेहत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती है। आप आसानी से गुलाब की शरबत घर में बना सकते हैं। गुलाब के अलावा बेल के फल की शरबत भी बच्चों को दी जा सकती है।

बताएं मीठा खाने के नुकसान

बच्चों को अधिक मीठा खाने के नुकसान बताएं। ताकि वो ये समझ सकें की आखिर क्यों आप उन्हें मीठा खाने से रोकते हैं। मीठा खाने के नुकसान पता चलने के बाद बच्चे अपने आप ही इस लत पर काबू पा लेंगे।

Back to top button