बॉलीवुड

शादी के कई सालों बाद खुला अनुष्का शर्मा का ये राज, इसलिए की थी विराट कोहली से कम उम्र में शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा देश के एक ऐसे कपल हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती रहती है। और हो भी क्यों न, आखिरकार वो देश की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में हैं। यह कपल इस साल के शुरू होते ही लगातार मीडिया की खबरों में है। यह कपल सार्वजनिक रूप से अपनी तस्वीरें शेय़र करने या मिलने में कभी नहीं कतराता है। विराट कोहली जहां इस समय क्रिकेट की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। और एक साथ, वे देश के सबसे सुंदर और मनमोहक कपल नजर आते हैं। एक टीवी विज्ञापन में एक साथ काम करते हुए दोनों पहली बार 2013 में एक दूसरे से मिले थे। इसके बाद, दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए, और विभिन्न स्थानों पर एक साथ स्पॉट किए गए। बेशक, कुछ ही समय में, इन दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें चारो तरफ फैल गई थीं।

हालांकि, अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करते हुए, दोनों को अक्सर विवादों में घसीटा गया। फिर भी इन दोनों का रिश्ता कामयाब रहा और अंततः दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी कर ली थी। हालांकि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इस अचानक शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। क्योंकि, दोनों ने ऐसे वक्त में शादी करने का फैसला किया था जब अनुष्का का करियर ऊंचाइयों पर था और विराट मैदान पर रनों का अंबार लगा रहे थे। भले ही दोनों की शादी को करीब तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है, फिर भी कई लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल है कि अनुष्का ने इतनी जल्दी शादी करने का फैसला क्यों किया? दरअसल, दोनों ने साल 2017 के दिसंबर में शादी की थी और उस वक्त अनुष्का शर्मा महज 29 साल की थी।

इस सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का ने कहा कि, अनुष्का ने कहा, “हां मैं शादी करना चाहती थी। मैं एक परिवार बनना चाहती थी। भले ही मैं एक एक्ट्रेस हूं, लेकिन मैं बहुत ही सरल और सामान्य महिला हूं और मैंने हमेशा एक साधारण जीवन जिया है। मेरा मानना था कि मेरी शादी तब होगी जब मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार होऊंगी। आज भी हमारी ऑडियंस ज्यादा बदली नहीं है। ऑडियंस कलाकार को बस परदे पर देखना चाहती है उन्हें उनकी व्यक्तिगत जिंदगी से कोई खास मतलब नहीं होता है। ऑडियंस को फर्क नहीं पड़ता कि किसी कलाकार की शादी हो चुकी है या नहीं। हां मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली, जो अमूमन बॉलीवुड में कम देखने को मिलता है कि कोई एक्ट्रेस इतनी कम उम्र में शादी कर ले। लेकिन, मैने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे विराट से प्यार हो गया था।”

अनुष्का ने आगे कहा कि, “जब मैं इस रिश्ते में थी, मैं अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही थी। मुझे उन फिल्मों के लिए सराहना मिल रही थी जो मैं कर रही थी। लेकिन अचानक, लोग सिर्फ मेरे रिश्ते के बारे में बात करने लगे। मुझे लगता है कि यह अक्सर लड़कियों के साथ होता है।” आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म जीरो के बाद से किसी नई फिल्म में काम नहीं किया है और न ही किसी नए फिल्म की अनाउंसमेंट ही हुई है। फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी और इसके बाद से अनुष्का खाली बैठी हुई हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबरे सामने आई थीं कि वो किसी महिला क्रिकेटर की बायोपिक में काम करने वाली हैं। लेकिन, अभी तक आधिकारिक रूप से उनकी ओर से ऐसा कोई कंफर्मेशन नहीं किया गया है।

Back to top button