बॉलीवुड

वायरल हुई प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें, फोटो देख फैंस बोलें- वाह क्या बात है…

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड की स्टार कपल में से एक है। प्रियंका निक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसका कारण उनका हाईप्रोफाइल लाइफ स्टाइल है। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपने फोटो अपलोड करते हैं। और उनके फैंस फोटोज को खूब लाइक भी करते हैं। उनकी फोटो अक्सर वायरल हो जाती है। दोनों क्यूट कपल भी कहे जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों अपने घर को लेकर सुर्खियों में थे। हाल ही में उन्होंने करीब डेढ़ अरब की कीमत वाले शाही घर ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। वहीं अब वो अपने एक फोटो के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों की क्यूट अंदाज वाली एक फोटो वायरल हो रही है। जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैँ।

प्रियंका और निक काफी क्लोज तो हैं ही। वे इस फोटो में काफी क्लोज दिख रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जाता है। इस फोटो में दोनों की कैमिस्ट्री साफ तौर पर देखी जा सकती है। ये फोटो अपलोड होने के कुछ ही घंटो में लाखों बार शेयर की गई। और कई लाइक्स भी मिले । इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक ऐसी बात कह दी है, जो उनके हर फैंस को काफी पसंद आ रही है। ये ऐसी बात है कि उनके फैंस को काफी इमोशनल कर रही है। तो आइये देखते हैं वो कौन सी फोटो है और निक जोनस ने ऐसा क्या लिख दिया है।

गौरतलब है कि इस फोटो को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। अमेरिकन सिंगर निक ने अपने इंस्टा एकाउंट से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि मेरी सबसे पसंदीदा हंसी। ये बात उन्होंने अपने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखी है। ये बात प्रियंका के फैंस को बहुत पसंद आ रही है। बता दें कि इस फोटो में दोनों ने व्हाइट कलर ही शर्ट पहनी है। दोनों व्हाइट कलर की शर्ट में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही निक ने ब्लैक गॉग्लस पहन रखा है, जो उन्हें परफेक्ट लुक दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

My favorite laugh. #WhatAManGottaDoVideo

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

निक जोनास के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में जोनास ब्रदर्स का एक नया गाना रीलीज हुआ है। जिसका नाम what a man gotta do है। बता दें कि इस गाने में प्रियंका चोपड़ा भी हैँ। और प्रियंका अपने पति के साथ इस गाने में काफी हॉट अंदाज में दिख रही हैं। जोनास ब्रदर्स तीन भाईयों का ग्रुप है। जिसमें निक जोनास के दो भाई भी शामिल हैं। निक जोनास के अलावा दूसरे भाईयों का नाम केविन जोनास और जो जोनास है। जोनास ब्रदर्स का यह नया गाना काफी हिट हो रहा है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा के अलावा केविन जोनास और जो जोनास की पत्नियां भी शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

The #WhatAManGottaDoVideo is officially yours now ????

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

वहीं प्रियंका चोपड़ा़ के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड से तो वो कई दिन हो गए दूर हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में कई हॉलीवुड फिल्मों में काम जरूर किया है। अब देखना होगा कि हिंदी फिल्मों में वो किस तरह से वापसी करती हैं।

Back to top button