बॉलीवुड

अब क्रिकेट खेलती नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, वायरल हुईं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपने निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। और काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। ऐसे में अनुष्का के फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। उनके फैंस अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लंबे समय से अनुष्का की कोई फिल्म न आने से फैंस का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। लेकिन बॉलीवुड के जानकारों का मानना है कि अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि इस नए साल यानी 2020 में उनके फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। जल्द ही वो एक फिल्म में दिखेंगी। और उनके नए फिल्म का एनाउंसमेंट जल्द ही होने वाला है। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो नई फिल्म।

इस वक्त बॉलीवुड में बॉयोपिक का ट्रेंड चल रहा है। लगातार बॉयोपिक आ रहे हैं। राजनीतिक, ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल खिलाड़ी ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनसे जुड़े लोगों पर बॉयोपिक इन दिनों खूब बनाए जा रहे हैं। खेल की बात की जाए तो क्रिकेट पर ज्यादातर बायोपिक्स बन रही हैं। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर बायोपिक बनने जा रही है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो झूलन गोस्वामी का किरदार अनुष्का शर्मा निभाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो देखना दिलचस्प होगा कि अनुष्का शर्मा किस प्रकार से झूलन के किरदार को उतार पाएंगी। हालांकि अनुष्का इस फिल्म में होंगी या नहीं इस को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म जीरो के बाद से ब्रेक ले लिया है। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में अनुष्का के अलावा कैटरिना कैफ, आर माधवन और शाहरूख खान भी थे। हाई स्टारर होने के बावजूद यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक सक्सेस नहीं हुई थी। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का साल 2020 में फिल्मों में फिर से वापसी करने को तैयार हैं और वो झूलन का किरदार निभाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

“Within you is the light of a thousand suns” – Robert Adams #2020 ✨☀️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का शर्मा के फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह जीरो का फ्लॉप होना बताया गया था। लेकिन खुद अनुष्का का कहना था कि वो कुछ दिनों के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहती थीं। उन्होंने कहा था कि वो अब बॉलीवुड में इस मुकाम पर पहुँच गई हैं कि वो फिल्मों का चयन अपने हिसाब से कर सकें। सिर्फ टाइम पास करने के लिए वो फिल्में नहीं करना चाहती हैं। उनका मानना था कि उन्हें उनके मुताबिक कुछ फिल्में नहीं मिल रही थीं।

इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने ये बात भी कही थी कि एक साथ उनके पास कई फिल्में थीं। जैसे परी, जीरो और सुई धागा। इन फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें आराम की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने आराम किया। और ज्यादातर समय अपने कंफर्ट जोन में बिताया। साल 2019 में उन्होंने पूरा ब्रेक लिया। पूरे साल में उन्होंने ज्यादातर समय अपने परिवार, पति और दोस्तों के साथ बिताया। इस ब्रेक के दौरान अनुष्का कई जगह अपने पति विराट कोहली के साथ घूमने गई थीं। जहां भी जाती वे अपना फोटो सोशल मीडिया पर जरूर अपलोड करती हैं। और ये फोटो सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में वे विराट के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने स्विटजरलैंड गई हुईं थीं। यहां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Back to top button