दिलचस्प

अगर आप को आते हैं इस तरह के सपने तो यह है आप के लव लाइफ शुरू होने के संकेत

सपनों का संबंध भविष्य में घटने वाली घटनाओं से होता है। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार हमें जो सपने आते हैं उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सपनों की मदद से हम जीवन में क्या होने वाला है इसके बारे में पता लगा सकते हैं। स्वप्न ज्योतिष के मुताबिक कुछ सपने विवाह होने से या जीवन साथी मिलने से जुड़े होते हैं और इन सपनों के आने पर आप समझ जाएं की आपके जीवन में कोई खास इंसान आने वाला है।

इस तरह के सपने आना होते हैं लव लाइफ शुरू होने के संकेत

अंगूठी दिखना

सपने में अंगूठी दिखना शुभ माना जाता है और अंगूठी से जुड़ा कोई भी सपना आने पर आप समझ लें की आपकी लव लाइफ शुरू होने वाली है और आपको जल्द ही पार्टनर मिलने वाला है। अंगूठी के अलावा अगर नैकलेस सपने में दिखाई दे तो ये विवाह होने का संकेत होता है।

कुंवारी कन्या

सपने में कुंवारी कन्या आना विवाह होने की और इशारा करता है। अगर किसी युवक को सपने में कुंवारी कन्या श्रृंगार में दिखती है तो उसकी शादी जल्द हो जाती है।

शिल्पकार

अगर किसी कुंवारी लड़की को सपने में शिल्पकार दिखता है। तो उस कन्या को मनचाहा पति मिल जाता है। इतना ही नहीं में शिल्पकार दिखने पर कन्या का विवाह महज 2 महीने के अंदर भी हो जाता है।

कंगन दिखना

किसी लड़की को अगर सपने में कोई व्यक्ति कंगन पहनाएं तो वो लड़की समझ लें कि उसका विवाह उसके मनचाहे लड़के से होने वाला है। इसके अलावा सपने में अगर किसकी का विवाह या सगाई होते दिखे तो ये भी शुभ माना जाता है।

कबूतर का जोड़ा

सपने में कबूतर का जोड़ा दिखना जीवन में प्रेम आने का संकेत होता है। स्वप्न ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों को सपने में अक्सर कबूतर का जोड़ा दिखता है उन लोगों को सच्चा जीवन साथी मिलता है और ऐसे लोगों के जीवन में प्रेम की कभी भी कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर किसी कन्या को सुंदर चिडिया सपने में दिखे तो उस कन्या का विवाह उसके प्रेमी से हो जाता है।

इन सपनों का दिखना नहीं होता शुभ

नीचे बताए गए सपने आने का मतलब आपकी लव लाइफ में परेशानी आना होता है।

विवाह होता दिखना

अगर किसी विवाहित व्यक्ति को सपने में उसका विवाह होते हुए दिखे। तो इसका मतलब उसके विवाहित जीवन पर बुरा असर पड़ने वाला है और उसके विवाहित जीवन में परेशनियां आने वाली हैं।

तलाक का सपना

अगर किसी विवाहित स्त्री या पुरुष को सपने में तलाक होता हुआ नजर आए या किसी की शादी टूटती हुई दिखे। तो ये अशुभ संकेत माना जाता है और इस प्रकार का सपना विवाह टूटने से जुड़ा होता है।

झगड़ा होना

सपने में अगर पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता दिखे तो ये शादी में आने वाली दिक्कतों की और इशारा करता है। इस प्रकार का सपना आने का मतलब पति और पत्नी के बीच झगड़ा या कोई मतभेद होने का संकेत होता है।

Back to top button