बॉलीवुड

Rare Wedding Photos: अपनी शादी के दिन गजब के लग रहे थे ये सितारें, देखें तस्वीरें

आज हम आपको जाने माने बॉलीवुड सितारों की शादी की अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जो शायद ही आपने पहले कभी देखी होंगी। इन तस्वीरों को देखकर आप इन अभिनेता-अभिनेत्री के स्टाइल के दीवाने हो जाएंगे। क्योंकि अपनी शादी के दिन ये सितारे बेहद ही सुंदर दिख रहे थे और इनके द्वारा पहने गए कपड़े एकदम स्टाइलिश थे। तो आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड सितारों की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें पर।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 में कोर्ट मैरिज की थी और शादी के बाद करीना कपूर और सैफ अली द्वारा दो रिसेप्शन पार्टी दी गई थी।

अपनी शादी वाले दिन और रिसेप्शन पार्टी के दौरान करीना और सैफ बेहद ही सुंदर दिख रहे थे।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी धूमधाम से मुंबई में की गई थी और इन्होंने साल 2017 में विवाह किया था। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड जगत के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी। अपनी शादी के दिन ऐश्वर्या राय ने सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी और जिसमें वो बेहद ही सुंदर लग रही थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध शादियों में से एक हैं।

कोंकणा सेन और रणबीर

कोंकणा सेन और रणबीर की शादी साल 2010 में हुई थी और अपनी शादी वाले दिन कोंकणा सेन ने अपनी दादी के गहने पहनने थे। कोंकणा सेन और रणबीर की शादी बेहद ही साधारण तरीके से की गई थी और इन्होंने अपनी शादी को कई समय तक गुप्त रखा था। हालांकि साल 2015 में कोंकणा सेन और रणबीर ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था और अब ये दोनों अलग रहते हैं। इन दोनों एक एक बच्चा भी है।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। जिसके बाद साल 2012 में इन्होंने शादी की थी। अपनी शादी के दिन जेनेलिया डिसूजा ने लाल रंग का लहंगा पहना था और महाराष्ट्र रिति रिवाज से इनकी शादी हुई थी।

एशा देओल और भरत तख्तानी

एशा देओल ने बिजनेस मैन भरत तख्तानी से साल 2012 में शादी की थी और एशा देओल की ये शादी बेहद ही धूमधाम से की गई थी। एशा देओल ने अपनी शादी के दिन लाल रंग का लहंगा पहना था और इनकी शादी इस्कॉन मंदिर में की गई थी।

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा ने साल 2010 में शादी की थी और इनकी शादी बेहद ही धूमधाम से हुई थी। अपनी शादी के दिन विवेक ओबेरॉय एकदम राजा लग रहे थे। जबकि इनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ने लाल और गुलाबी रंग का लहंगा पहना था।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू

सोहा और कुणाल ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद विवाह किया था और इनकी शादी 25 जनवरी 2015 को हुई थी। सोहा ने अपनी शादी के दिन  सुनहरे रंग का लहंगा पहना था। सोहा और कुणाल ने बेहद ही सादगी के साथ शादी की थी और इनकी शादी में केवल परिवार के सदस्यों को ही बुलाया गया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ साल 2009 में विवाह किया था। अपनी शादी के दिन शिल्पा द्वारा 50 लाख की साड़ी पहनी गई थी। जबकि इनके गहनों की कीमत 3 करोड़ रुपए की थी।

असिन और राहुल शर्मा

अभिनेत्री असिन ने साल 2016 में राहुल शर्मा से विवाह किया था। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सह-संस्थापक है और इन दोनों की शादी हिंदू और ईसाई धर्म के अनुसार हुई थी।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

अभिनेता शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से विवाह किया था और इन दोनों की ये शादी गुरुद्वारा में हुई थी। अपनी शादी के दिन मीरा राजपूत ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था जबकि शाहिद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी।

Back to top button