दिलचस्प

अपने पार्टनर की राशि के हिसाब से उनके साथ सेलीब्रेट करें वैलेंटाइन डे

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: फरवरी का महीना यानि की प्यार का महीना और इस प्यार के महीने के दूसरे हफ्ते से ही शुरू हो जाता है वैलेंटाइन वीक यानि की प्यार करने वालों का त्यौहार। इन सात दिनों में हर एक दिन को एक अलग तरीके से मनाया जाता है और सबसे आखिरी में आता है वैलेंटाइन डे। हालांकि जो लोग अपने पार्टनर को जानते हैं उनके लिए इस हर दिन को अपने पार्टनर के लिए मनाना काफी आसान होता है। लेकिन दिक्कत उन लोगों को आती है जो अपने पार्टनर को अच्छे से नहीं जानते हैं। उनकी पसंद-नासपंद और आदतों के बारे में उनको नहीं पता होता है।

तो अब परेशान मत होइए क्योंकि हम आपको बताएंगे कि किस राशि के लोगो को क्या पसंद होता हैं और अब आने वाले वैैलेंटाइन दिन को आप उसी तरह से प्लैन करें।

मेष राशि

बता दें कि इस राशि को लोग काफी एडवेंचरस होते हैं। इसलिए आप उनके लिए कोई ऐसी डेट प्लैन कर सकती हैं। जिसमें एडवेंचर हो। आप किसी ऐसी जगह पर अपनी डेट प्लैन कर सकती हैं जहां आप आप दोनों गेम्‍स या फिर किसी स्‍पोर्ट एक्टिविटी में पार्टिसिपेट कर सकें।

वृष राशि

इस राशि के लोगों को नेचर बहुत पसंद होता है। इसके साथ ही ये लोग काफी फूडी होते हैं। इसलिए अगर आप इनके लिए कोई डेट प्लैन कर रहे हैं तो जहां का एंबीयंस काफी नेचरफुल हो और साथ ही रोमेंटिक भी। ऐसा करना आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगा।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग काफी रोमेंटिक होते हैं, इसलिए इनके पास बातें कभी खत्म नहीं होती हैं। ये हमेशा ही अपनी रोमेंटिक बातों से अपने पार्टनर को खुश रखते हैं। तो अगर आपका पार्टनर इस राशि का है तो आप उसे किसी ऐसी जगह पर लेकर जाएं जहां का एटमॉसफियर रोमांटिक हो।

कर्क राशि

इस राशि के लोग काफी फिल्मी होते हैं। इसलिए आपके पार्टनर की राशि कर्क है तो उनको भी पर्सनल अटेंशन, इमोशन और ड्रामा पसंद होगा। तो आप भी उनके लिए कोई फिल्मी डेट प्लैन कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोग काफी पार्टिहोलिक होते हैं। इसलिए इनको ईवेंट, आर्ट फेस्टिवल में एंज्‍वॉय करना बहुत पसंद होता है। तो अगर आपका पार्टनर इस राशि का है तो आप सबसे पहले नेट पर जाकर सर्च करें कि आपके शहर में ऐसा कोई ईवेंट चल रहा है अगर चल रहा है तो आप वहां पर अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोग बेहद ऑर्गेनाइज होते हैं और उन्हें साफसफाई बहुत पसंद होती है। तो अगर आपका पार्टनर इस राशि का है तो ध्यान दें कि उसके लिए कुछ भी प्लैन करने से पहले आप ध्यान रखें कि आप जो भी कुछ प्लैन करें वो सब आर्गेनाइज हो और साफ-सुथरा हो।

तुला राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि तुला है तो आप बेहद लकी हैं। आपके पार्टनर को आपके साथ के अलावा कुछ नहीं भाता। आपको इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्‍लान करनी चाहिए। साथ में समय बिताना ही आपके पार्टनर को सबसे अच्‍छा लगता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग हमेशा इनसेक्योर होते हैं। और रिलेशनशिप में इनकी इनसिक्‍योरिटी हमेशा बढ़ जाती है। तो अगर आपका भी पार्टनर इस राशि का है तो आपको हमेशा उससे बातें करते रहना चाहिए ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे वो इनसेक्योर फील करें।

धातु राशि

धातु राशि के लोगों को सरप्राइजेज काफी पसंद होते हैं। तो ऐसे में आपको अपने पार्टनर को हमेशा सरप्राइजेज देते रहना चाहिए। उनके लिए एक सरप्राइज डेट प्लैन करनी चाहिए। यकीन मानिए ऐसा करने से आपके पार्टनर को बहुत खुशी मिलेगी।

मकर राशि

इस राशि के लोग काफी मस्तीखोर होते हैं। अचानक से कुछ भी सोचना और इसको करना ज्यादा पसंद होता है बजाए किसी रूटीन के। तो अगर आपका पार्टनर भी मकर राशि का है तो आप उसके लिए कोई ऐसी ही डेट प्लैन कर सकते हैं जो रूटीन से हटकर हो।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को खर्चा करना ज्यादा पसंद नहीं होता है तो अगर आपका पार्टनर इस राशि का है तो आपको उसके ऊपर किसी भी तरह का फाइनेंशियल बर्डेन नहीं डालना है और उनके लिए एक परफेक्ट डेट प्लैन करनी है।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को अच्छा लगता है कि हर कोई उन पर ध्यान दें। लोगों के साथ वक्त बिताना और बातें करना इनका शौक होता है। तो ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए ऐसी डेट प्लैन करें जहां पर आप उनके साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर पाएं।

Back to top button