स्वास्थ्य

महिलाओं में तेज़ी से बढ़ रही है हाइपरटेंशन की समस्या, जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

वर्तमान जीवनशैली में थकान और सुस्ती का होना आम बात हो गई है। आमतौर पर देखा जाता है कि अधिकतर महिलाएं चाहे वो वर्किंग वुमन हों या हाउस वाइफ हों। थकान की समस्या महिलाओं में ज्यादातर पाई जाती है। एक अनुमान लगाया है कि ज्यादातर महिलाएं इस समस्या से ग्रस्त हैं। क्योंकि घर हो या अॉफिस ज्यादातर महिलाओं को समय से काम पूरा करने का दबाव रहता है । इस वजह से देखा जा रहा है कि महिलाओं में हाइपरटेंशन की समस्या ज्यादा हो रही है।

काम के अधिक बोझ के कारण लगातार कार्य करने की आवश्यकता होती है। और अधिक समय तक इसी काम का बोझ झेलते झेलते कई महिलाएं बीमारियों के चपेट में आ रही हैं। थकान और सुस्ती की वजह से कई महिलाओं में हाइपरटेंशन और मधुमेह की बीमारी हो रही है। ऐसे व्यस्त माहौल में स्वास्थय का भी ख्याल रखें। तो आइये जानते हैं कि महिलाओं में लगातार थकान और सुस्ती के क्या क्या कारण हो सकते हैं।

  • चाय या कॉफी अधिक मात्रा में पीना- चाय कॉफी को लेकर आम रूप से यही माना जाता है कि ये थकान दूर करता है। लेकिन इसका अधिक सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है। कैफीन की अधिक मात्रा लेने से आप पेट से संबंधित समस्याओं , सिर दर्द और नींद न आने की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। चाय कॉफी दिन में दो कप से अधिक न लें ।
  • खून की कमी- खून की कमी आपके शरीर को पूरी तरह से थका सकता है और सुस्ती का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। एनीमिया से शरीर में सिर दर्द और सुस्ती सी बनी रहती है। एनीमिया से कई बार बेहोशी जैसे हालात भी बन जाते हैं। इससे बचने के लिए चुकंदर, पालक, टमाटर इत्यादि का सेवन कर सकते हैँ।
  • ज्यादा गर्मी या ठंड लगना- लाइफस्टाइल बदल जाने के कारण आज कल लोग अधिक समय एसी में बिताना पसंद करते हैं। इस तरह से अगर आप ज्यादा एसी का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी आपके शरीर के थकने का कारण हो सकता है।

  • पानी न पीना- शरीर के जरूरत के अनुसार पानी पीना जरूरी होता है। पानी हमारे शरीर का सबसे जरूरी तत्व है। लगभग सत्तर प्रतिशत भाग हमारे शरीर का पानी है। हमारे शरीर को दिन भर में करीब सात से आठ गिलास पानी की जरूरत होती है। पानी न पीना कई गंभीर सस्याओं को निमंत्रण हो सकता है। पानी की कमी से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या  के साथ कई तरह के इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। पानी की कमी से अक्सर पाचन में गड़बड़ी की समस्या भी हो सकती है। जिसके कारण से सिर दर्द और थकान की समस्या हो सकती है।
  • डायबिटीज हो सकती है बड़ी समस्या- डायबिटीज के रोगियों को स्वस्थ और संतुलित आहार लेना आवश्यक है। डायबिटीज के मरीजों में भी अक्सर थक जाने की समस्या बनी रहती है। हमेशा शरीर में सुस्ती डायबिटीज की वजह से हो सकता है। इसलिए हमेशा स्वस्थ आहार प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार का सेवन करें।
  • धूप में न रहना- कई महिलाओं को धूप से बहुत दिक्कत होती है। हांलाकि कड़ी धूप असहनीय जरूर होती है। लेकिन शरीर को भी धूप की आवश्यकता की होती है। धूप में विटामिन डी पाया जाता है। इसकी कमी से भी आपका शरीर थका थका सा रह सकता है।

  • नींद न लेना- व्यस्त जीवनशैली के कारण नींद न लेना थकान का सबसे बड़ा कारण है। स्वस्थ शरीर के लिए आठ घंटे की नींद आवश्यक होती है। अगर शरीर को पर्याप्त नींद नहीं मिलेगा तो शरीर में सुस्ती बनी रहेगी। और उबासी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में व्यस्त जिंदगी में अपने नींद का पूरा ख्याल रखें और शरीर को स्वस्थ रखें।

Back to top button