विशेष

जान जाने से पहले भगवान देते हैं ये 10 अचूक संकेत, ऐसा होने पर तुंरत हो जाएं सचेत

हिंदू धर्म में कई सारे पुराणों का जिक्र होता है, जिसमें कई सारी बाते भी बताई गई है। आज हम आपको शिवपुराण में मौत को लेकर बताए गये कुछ संकेतो के बारे में बताएंगे। जी हां, भगवान शिव को बहुत ही जल्दी क्रोध आता है, तो वहीं वो बहुत ही जल्दी पिघल जाते हैं। यूं तो प्राण लेने का काम यमराज का होता है, लेकिन इसमें भगवान शिव का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। भगवान शिव को अगर गुस्सा आ जाए तो वो किसी की भी प्राण ले सकते हैं। यही वजह है कि शिव को मनाने के लिए बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शिवपुराण में बताया गया है कि जब इंसान की मृत्यु नजदीक होती है, तो उसे तरह तरह के संकेत दिखाई देते हैं, ऐसे में आज हम आपको उन्ही संकेतों के बारे में बताएंगे, जोकि अगर आपको दिखे तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपकी मृत्यु नजदीक है। बताया जाता है कि ये संकेत भगवान शिव ने खुद पार्वती को बताया था, ऐसे में यह संकेत पूरी तरह से सच माने जाते हैं। भगवान शिव को मृत्यु का कारक भी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन कौन से संकेत हैं, जो दिखने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए?

1.शिवपुराण के मुताबिक, अगर किसी इंसान का पूरा शरीर पीला या सफेद पड़ जाए या फिर उसके शरीर पर लाल-लाल निशान दिखाई पड़ने लगें तो उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी लाइफ अब सिर्फ 6 महीने की ही बची हुई है, क्योंकि यह मृत्यु का संकेत है, जोकि भगवान देते हैं।

2.शिवपुराण में मृत्यु का दूसरा संकेत यह बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति का मुंह, कान, आंख और जीभ ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है, तो उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो सकती है, उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी लाइफ अब चंद दिनों की ही मेहमान है।

3.इस पुराण में यह भी बताया गया है कि अगर किसी भी व्यक्ति का चेहरा, मुंह और गला बार-बार सूख रहा है और पानी पीने के बाद भी राहत नहीं है, तो उसकी भी लाइफ खत्म होने वाली है। और उस व्यक्ति की मौत 6 महीने के अंदर हो सकती है।

4.शिवपुराण में यह भी बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति का बायां हाथ लगातार फड़क रहा है, साथ ही तालू भी सुख जाए तो उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी मौत एक महीने के अंदर हो सकती है। इस तरह के व्यक्तियों को अपनी पूरी लाइफ उस एक महीने में जी लेनी चाहिए।

5.वहीं अगर बात आगे की करे तो शिवपुराण के मुताबिक, अगर किसी भी व्यक्ति को चंद्रमा और सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे, उसकी मौत 15 दिन में हो जाती है, क्योंकि यह भगवान संकेत हैं और यही वजह है कि उसे काला या लाल दिखाई देने लगता है, जिसे हम लोग ग्रहण के नाम से जानते हैं।

6.शिवपुराण में यह भी बताया गया है कि अगर किसी भी व्यक्ति को तारे या चंद्रमा ठीक से नहीं दिखाई दे रहे हैं, तो उसकी मौत का समय बिल्कुल पास माना जाता है।

7.शिवपुराण के मुताबिक, अगर किसी भी इंसान के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर में से कोई आकर बैठ जाए, तो उसकी मौत महीने भर के अंदर होने की संभावनाएं है।

8.शिवपुराण में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि अगर किसी इंसान को पानी, तेल, घी और दर्पण में अपनी परछाई न दिखे तो समझ लेना चाहिए कि उसकी मौत नजदीक आ चुकी है।

9.अगर किसी इंसान के सिर पर नीली मक्खी मंडरा रही हो तो उसकी मौत का समय बिल्कुल पास है, यानि उसकी मौत कभी भी हो सकता है।

10.अगर किसी को अपनी परछाई बिना सिर के दिख रही है, तो इसका मतलब है कि उसकी मौत 6 महीने के अंदर हो सकती है।

Back to top button