विशेष

शादी से पहले विराट-अनुष्का ने किए पांच अहम एग्रीमेंट, टूट जाते तो हो जाता ये अनर्थ

इंडियन कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का यूं तो पूरे देश को इंतजार था। फैंस से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के लोगों को भी इसका बेसब्री से इंतजार था लेकिन विराट अनुष्का ने इतनी रहस्यमयी तरीके से शादी की है कि किसी को कानों कान ख़बर तक नहीं हुई। इस सीक्रेट शादी के लिए विराट और अनुष्का ने कुछ सीक्रेट एग्रीमेंट किए थे। जिसको तोड़ने पर कोर्ट से लेकर सजा तक का प्राविधान है। सूत्रों के हवाले से न्यूज ट्रेड के हाथ जो जानकारी लगी है। उसके मुताबिक इन एग्रीमेंट में विदेश की कुछ एजेंसियां भी है।

अनुष्का शर्मा और विराट की शादी को गुपचुप कराने के लिए अनुष्का के दोस्त और नामी फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने सलाह दी थी। साथ ही शादी का वेन्यू भी उन्होंने ही सुझाया था। इटली के टस्कनी का दुनिया का दूसरा सबसे महंगा बोर्गो फिनेशिटो रिजॉर्ट इसी के लिए बुक कराया गया था। बताया जाता है कि इस मौसम में फिनेशिटो रिजार्ट बंद रहता है। लेकिन विराट अनुष्का के लिए सरकार के माध्यम से इसे कुछ दिनों के लिए खुलवाया गया था। ताकि शादी गुपचुप तरीके से हो सके। बता दें कि आदित्य चोपड़ा ने भी 2014 में रानी मुखर्जी से इसी रिसार्ट में गुपचुप शादी कर ली थी।

शादी की सीक्रेसी बनाए रखने के लिए विराट और अनुष्का के परिवार वालों ने पूरे इंतजाम किए थे। शादी के फंक्शन से जुड़े सभी लोगों जैसे फोटोग्राफर्स कैटरर्स और होटल स्टाफ ट्रैवेल एजेंट सिक्यूरिटी स्टॉफ से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराया गया था। एग्रीमेंट में साफ तौर पर कहा गया था कि किसी भी प्रकार मीडिया या किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करेंगे। एग्रीमेंट में जुर्माने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक की बात लिखी गई थी। इसी एग्रीमेंट के चलते आखिरी  वक्त तक दोनों की शादी से जुड़ी कोई पुख्ता ख़बर न तो मीडिया में आई और न ही तैयारियों से जुड़ी कोई फोटो मीडिया में लीक हुआ।

शानदार शादी के बाद विराट और अनुष्का ने खुद ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी।

शादी का पहला फोटो जैसे ही अनुष्का और विराट ने ट्विटर पर डाला वैसे ही उन्हें बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए। बधाई देने वालों में सबसे पहले शाहरुख खान थे। जिन्होने बधाई देते हुए लिखा अब ये हुई न रियल रब ने बना दी जोड़ी. अनुष्का और विराट को मेरे प्यार. दोनों आपका जीवन खुशियों से भर दें.” इसके बाद दूसरा नंबर महानायक अमिताभ बच्चन ने बधाई दी।

टस्कनी में विराट ने अनुष्का को रिंग पहनाई और फिर उन्होंने अनुष्का को गाल पर प्यारा सा किस किया। इसके बाद विराट-अनुष्का ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। दोनों की खुशी इस बात से समझी जा सकती है कि दोनों ने एकदूसरे को 12 सेकेंड तक गले लगाए रखा। विराट ने अनुष्का को जो रिंग पहनाई उसे तीन महीने में ऑस्ट्रिया की डिजाइनर ने तैयार किया था। जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Back to top button