राशिफल

इस राशि के लोग होते हैं सबसे अधिक बुद्धिमान जो जीवन में कभी नहीं खाते धोखा, जानिए अपनी स्थिति

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहो-नक्षत्रों के गोचर का उसके जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, खासकर उसकी जन्म राशि से सम्बंधित ग्रह उसके जीवन की दशा-दिशा निर्धारित करते हैं। ग्रहों के प्रभाव से ही उनसे सम्बंधित राशि के जातकों के स्वभाव, व्यवहार और गुणों का निर्धारण होता है, ऐसे में जन्म राशि से लोगों के गुण-दोषों का पता लगाया जा सकता है। आज हम इसी आधार पर व्यक्ति के मेष राशि से लेकर मीन राशि तक, सभी बारह राशियों के जातकों की बुद्धीक्षमता के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं बुद्धीमत्ता और दिमाग के मामले में कौन सी राशि सबसे तेज है और कौन सी कमजोर..

जी हां, ज्योतिष विद्या के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक दिमाग के मामले में सबके गुरु होते हैं, ज्योतिष की माने तो इस राशि के लोगों का दिमाग घोड़े की भाति तीव्र गति से चलता है। वहीं इनमें बुद्धिमत्ता का स्तर भी काफी ऊंचा होता है, ऐसे में इन्हे बेवकूफ बनाना या इनसे चालाकी करना लगभग नामुमकिन होता है।

कन्या राशि के लोगों की सबसे बड़ी खासियत इनकी बुद्धिमत्ता ही है। दरअसल कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध हैं जो कि बुद्धी के देवता माने गए हैं, ऐसे में कन्या राशि के जातक पढ़ाई-लिखाई में तेज होते हैं और ये शिक्षा जगत और गहन अध्ययन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हैं।

मेष राशि के जातक बुद्धीमत्ता के क्रम में दूसरे नंबर पर आते हैं। ज्योतिष की माने तो इस राशि के लोगों की ‘आंख-कान हमेशा खुले रखते हैं’.. यानी की ये हमेशा सचेत रहते हैं और हर पल कुछ नया करने की सोचते रहते हैं। इनकी सोच में ही जुनून होता है जो सकारात्मक फैसलों के साथ आगे ले जाता है।

वहीं सिंह राशि के जातक भी चतुराई के मामले में कम नहीं होते,साहस के साथ इनमें निर्णय लेने की क्षमता भी गजब की होती है। इनमें शेर जैसी चपलता और बहादूरी तो होती ही है, साथ ही इनमें आस-पास की चीजों का अवलोकन करने की बेहतर क्षमता होती है।

वहीं धनु राशि के लोगों में भी विलक्षण बुद्धिमत्ता पाई जाती है, तेज दिमाग के साथ ये सकारात्मक सोच वाले भी होते हैं। ऐसे में करियर के क्षेत्र में जल्दी सफल होते हैं।

वृष राशि के जातक बाहर से तो कामुक और चंचल दिखते हैं, पर वहीं अगर आप इनके साथ समय बिताते हैं तो पाएंगे कि ये  इनके अंदर भी गहन चीजों को भी समझने की क्षमता होती है।

वैसे तो मकर राशि अपनी ‘मेहनती’ व्यवहार के लिए पहचाना जाने जाते हैं पर मेहनत के साथ इन्हे दिमाग का बेहतर उपयोग करना भी आता है।

वहीं बुद्धिमत्ता के मामले में मिथुन, तुला और कुंभ राशि तीनों राशियां एक ही स्तर की हैं,इनका हर चीज को देखने का अपना ही नजरिया होता है जो कि दूसरों के लिए भी अक्सर एक नया आयाम खोलता है।

वहीं  कर्क और मीन राशि, भावुक राशियां कहलाती हैं, यानी कि ये दिमाग से अधिक दिल से काम लेते हैं, ऐसे में इनके विचारों पर भी भावनाओं का असल देकने को मिलता है।

 

Back to top button