विशेष

भीड़ भरे शॉपिंग मॉल में अचानक घुसे इस जंगली जानवर को देखकर लोगों के होश उड़े, डर से मची भगदड़

रामनगर: प्रकृति की रचनाओं के बारे में बात करते-करते पूरा दिन ख़त्म हो जायेगा, लेकिन फिर भी बात पूरी नहीं होगी। प्रकृति ने इस पृथ्वी पर संतुलन बनाने के लिए कई ऐसे-जीव जंतुओं का निर्माण किया है, जो बहुत ही अद्भुत है। प्रकृति ने जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाये रखने के लिए जलीय जीव-जंतु और पौधे भी बनाये हैं। प्रकृति की कुछ रचनाओं को देखने के बाद अपनी आँखों पर यकीन नहीं होता है। हालांकि शुरुआत में सभी जानवर जंगलों में ही रहा करते थे। लेकिन जैसे-जैसे इंसान ने तरक्की करनी शुरू कर दी, अपने हिसाब से प्रकृति में बदलाव करने लगा।

इंसान के अपनी सुविधा के लिए धीरे-धीरे कुछ जंगली जानवरों को अपना पालतू बना लिया। इंसान उन जानवरों का कई रूप में प्रयोग करता था। कुछ को वह अपने भोजन के रूप में इस्तेमाल करता था, तथा कुछ को अपनी मदद के लिए इस्तेमाल करता था। कुछ जंगली जानवर इंसानों का भी शिकार करने में सक्षम होते हैं, इसलिए इंसान उन जानवरों से दूर ही रहता है। आज भी जंगल में कई ऐसे जानवर रहते हैं जो खतरनाक नहीं ,हैं लेकिन फिर भी अचानक से दिखाई देने पर इंसान हैरान हो जाता है।

ऐसा ही एक हादसा हाल ही में एक शॉपिंग मॉल में हुआ। दरअसल जंगल से भटककर एक सांभर देर रात शहर के एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में घुस गया। जंगली सांभर को देखते ही पार्किंग में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए और हडकंप मच गया। काफी मुश्किल का सामना करते हुए एक घंटे के बाद उस सांभर को पकड़कर जंगल ले जाया गया। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ा। बचाव के दौरान सांभर भी घायल हो गया। आपको बता दें लखनपुर स्थित शॉपिंग माल कार्बेट टाइगर रिज़र्व सीमा से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।

रात को लगभग 9 बजे के आस-पास कार्बेट जंगल से एक मादा सांभर लोगों की आवाजाही के बीच सड़क पर भागती हुई शॉपिंग मॉल की अंडरग्राउंड पार्किंग में घुस गयी। पार्किंग में जाते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सांभर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारीयों को दी गयी। सूचना मिलने के बाद वनकर्मी जाल लेकर मौके पर पहुँचे। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को भी आना पड़ा। काफी प्रयास के बाद सांभर को पकड़कर जंगल ले जाया गया।

Back to top button