बॉलीवुड

आखिर ऐसा क्या हुआ कि अपनी फिल्म में यह काम करने वाली अभिनेत्रियों से माफ़ी माँग रहे हैं करण जौहर

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया के बारे में कुछ भी बताने की जरुरत नहीं है। बॉलीवुड की दुनिया में विवाद होना आम बात है और इन विवादों से लोगों का नाम जुड़ना भी आम बात है। बॉलीवुड में समय-समय पर अलग-अलग चीजों के लिए विवाद होता रहा है और लोग सुर्ख़ियों में छाते रहे हैं। इस समय बारी है करण जौहर की जो एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं। इस बार कारण बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से माफ़ी माँगते हुए दिख रहे हैं। वह ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसके बारे में जानकर यक़ीनन आप हैरान हो जायेंगे।

आपको बता दें करण जौहर उन अभिनेत्रियों से माफ़ी माँग रहे हैं जिन्होंने उनकी फिल्म में आइटम नंबर किया है। करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं को आइटम नम्बर्स में एक वस्तु के रूप में या उनकी छवि को गलत रूप में प्रस्तुत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह बहुत शर्मिंदा हैं क्योंकि उनकी भी कई फिल्मों में अभिनेत्रियों ने आइटम नंबर किया है। करण जौहर जौहर ने कहा कि आजकल फिल्मों का असर लोगों पर बहुत ज्यादा हो रहा है।

फिल्म को पेश करने वाले लोगों को इस बात का ख़ास ख़याल रखना चाहिए कि वह अपने दर्शकों को क्या दिखा रहे हैं। अपनी फिल्मों में किये गए आइटम नम्बर्स के लिए मैं शर्मिंदा हूँ और उसके लिए मैं माफ़ी भी मांगता हूँ। कास्टिंग काउच के बारे में करण जौहर ने कहा कि इंडस्ट्री में इस तरह की चीजें हैं और मैं बहुत खुश हूँ कि इसे मीडिया कवरेज मिल रही है। करण जौहर ने अपनी सिर्फ एक फिल्म अग्निपथ में आइटम नंबर दिया हुआ है। चिकनी चमेली में आइटम नंबर कैटरिना कैफ ने किया था।

करण जौहर ने यह भी कहा कि “जहां एक लड़की है और उसे हजारों लड़के देख रहे हैं, ऐसा दर्शाना ही गलत है। यह एक गलत उदहारण है जो फ़िल्म मेकर्स सेट कर रहे हैं।“ करण जौहर ने यह भी उम्मदी जताई है कि एक समय ऐसा भी आएगा जब सब कुछ बदल जायेगा। हालांकि यह बदलेगा या नहीं यह तो समय ही बताएगा। इस समय करण जौहर की आने वाली फिल्म धड़क है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही करण जौहर अपनी फिल्म बॉम्बे टाकिज का सिक्वल भी बनाने जा रहे हैं।

Back to top button