दिलचस्पस्वास्थ्य

25 सालों में 5 फीट से 2 फीट की हो गयी महिला, लगातार घट रहा है कद

अगर आप से कोई कहे कि एक महिला का कद हर साल घट जाता है तो शायद ही आप उस बात पर यकींन करेगें क्योंकि व्यस्क होने के बाद कद घटने क्या बढ़ने का भी सवाल नही उठता है पर यूपी में एक महिला अपने लगातार घटते कद की वजह से चर्चा में है। खबर ये है कि महिला पिछले 25 सालों में 5 फीट 2 इंच से घटकर 2 फीट की ही रह गयी है। जी हां.. है तो ये ताजुब की बात पर ये बिलकुल सच है। अब आप ये जानना चाह रहे होंगे कि ये अजुबा होता है कैसे है..तो ये जानने के लिए पढिए हमारी ये विशेष रिपोर्ट।

अजीब तरह की बीमारी

यूपी में कानपुर के धरऊ गांव की शांति देवी चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। कभी सवा पांच फीट की रहीं शांति देवी की लंबाई अब महज दो फीट रह गई है… और अब 60 साल की शांति देवी चल-फिर नहीं पातीं हैं। अजब तरह की बीमारी लगने के बाद डॉक्टरों के दर पर दौड़ लगाई तो भी बात नहीं बनी। एक तरफ इलाज तो दूसरी तरफ कद घटना जारी रहा। छोटे बच्चों के लेटने वाला पर ही उनका गुजर हो जाता है.. उनकी सारी जरूरतें खटोले पर ही पूरी होती हैं।ऐसा उनके साथ अजीब तरह की बीमारी के कारण हुआ।

हादसे के बाद लग गया अनोखा रोग, जिसका नही कोई इलाज

25 साल पहले एक हादसा शांति देवी के लिए मुसीबत बन गया। हादसे के जख्म ठीक होने के बाद अस्पताल से लौटी शांति देवी का कद अचानक घटने लगा है।बताते हैं कि करीब 25 साल पहले घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। घर के बाकी लोगों की तरह शांति देवी भी मदद कर रही थीं। इसी दौरान छप्पर की एक धन्नी सरकी फिर पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर आ गिरा। वह बुरी तरह घायल हो गर्इं। पति गंगाचरण कुशवाहा तथा अन्य लोग हास्पिटल ले गए। कुछ दिनों बाद ठीक हुई तो उन्हें घर ले आए।इलाज के बाद शांति देवी ठीक तो हो गई लेकिन हादसे के 3 माह बाद उसकी हड्डियों में दर्द होने लगा… फिर धीरे धीरे शांति देवी का कद घटना शुरू हो गया।चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हो गई तब परिजनों ने शांति देवी को कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उनकी लम्बाई घटते घटते केवल दो फीट बची है।

Back to top button