राशिफल

इन 3 राशियों पर से खत्म हुआ शनि का बुरा प्रभाव, आने वाले दिन रहेंगे वरदान के समान

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा साबित होगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आप बोलने की बजाय सुनने पर ज्यादा ध्यान दें, इससे आपको कुछ जरूरी बातें पता चल सकती हैं। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे और लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा मुनाफा होने के योग है। घरेलू जरूरतों के पीछे अच्छा खासा पैसा खर्च कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको दूरसंचार से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उसके बाद ही सफलता मिल पाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। अनुभवी लोगों के साथ जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो लोग अभिनय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको इंडस्ट्री से अच्छा ऑफर मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय सुनहरा रहने वाला है। आप किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं, जिससे आपको बेहद खुशी होगी। जो लोग अपने करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं उनकी यह चिंता भी दूर हो जाएगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे काम समय पर और आसानी से पूरे हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा कर देंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अगर आप किसी पुराने वाद विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी खत्म हो जाएगा। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। काम जितना भी कठिन हो, आपको एकाग्रता बनाए रखना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। कामकाज के सिलसिले में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की महिलाएं अगर बिजनेस करना चाहती हैं तो उसके लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। किसी खास काम के पूरे हो जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपना बजट ध्यान में रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहतर नजर आ रहा है। लेकिन आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का सोच रहे थे, वह काम पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं, उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय खास रहेगा। आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीख कर आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। आपको काफी धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको कोई मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। किसी कोर्ट कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

Back to top button