राशिफल

इन 4 राशियों को किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, वृद्धि योग बनने से जीवन में मिलेगी अपार सफलता

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। परिवार में तालमेल बनाकर रखने से सब अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपको कोई उपहार मिल सकता है। मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय काफी अच्छा साबित होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की कोई अधूरी इच्छा पूरी करेंगे, जिससे वह आपसे बेहद खुश हो जाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी शानदार नजर आ रहा है। व्यापार में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। किसी दोस्त की मदद से आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। महिलाओं के लिए समय शानदार रहेगा। परिवार के लोग आपके घर के कार्यों में मदद करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो अभी कुछ दिन के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। कला, साहित्य और संगीत में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आप अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरों की मदद करने का कोई मौका हाथ से मत जाने दीजिए। आपको लाभ मिलेगा। आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं, इससे आपको बचना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। करियर में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान अपने सामान की देखभाल कीजिए क्योंकि चोरी और गुम होने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप बिना कहे लोगों की मदद करेंगे। कुल मिलाकर आपका समय काफी बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है, वरना कोई काम बनते बनते रुक सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के छात्रों को पहले से दिए हुए किसी प्रतियोगी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको व्यापार में जबरदस्त प्रॉफिट होने के प्रबल योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवारवालों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दिमाग में अच्छे विचार आएंगे। आपके घर का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय बहुत शुभ रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही धन लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। दूसरे शहर में रह रहे लोगों को अपने परिवारवालों से मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बहुत शुभ रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोग अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार होगा। विद्यार्थियों को किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन मिल सकता है। आपके मन की सारी चिंता खत्म हो सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। किसी रूठे हुए दोस्त को मनाने में सफल रहेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर नजर आ रही है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Back to top button