राशिफल

Rashifal 15 July: आज 6 राशियों को मिलेगा भगवान शिवजी और मां पार्वती का आशीर्वाद, बन रहा है खास योग

आज सावन शिवरात्रि है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से और पूजा-पाठ करने से सभी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है। सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन तीन अत्यंत शुभ योग बन‌रहे हैं। इस दिन वृद्धि योग, ध्रुव योग और मृगशिरा नक्षत्र बन रहे हैं। हम आपको शनिवार 15 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में कोई आपको कारगर सलाह दे सकता है। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। अकाउंट्स संबंधित अपने कागजात आप पहले ही तैयार रखें। जो लोग पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं उनमें से कुछ को आज सफलता मिल सकती है। आपको कुछ दिलचस्प और नए अनुभव प्राप्त होंगे। पढ़ाई या करियर से जुड़े काम नए सिरे से शुरू होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है। आज सगे सम्बन्धियों से अच्छा तालमेल बनेगा। पारिवारिक परिस्थितियां आज बेहतर रहेगी। माता पिता से आप बिजनेस के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई नई डील जो काफी समय से लटकी हुई है, फाइनल हो सकती है। मेडिकल फील्ड, फार्मेसी से जुड़ें लोगों के लिए सफलता के योग है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन का रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप कोई नई योजना पर काम कर सकते हैं। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक प्रगति का दिन है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अत्यधिक मेहनत वह कार्यभार की अधिकता का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि कठिन परिश्रम करेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। भाई- बंधुओं से तथा बुजुर्ग लोगों से लाभ होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। आपको किसी को यदि धन उधार देना पड़े, तो परिवार के सदस्यों से पूछ कर दें। छोटे बच्चे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आपके काम के प्रति ईमानदारी को देखकर लोग आपसे सीखने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप सुबह व्यायाम करें, लाभ मिलेगा। दोपहर बाद खर्च की अधिकता के चलते परेशान हो सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई नई योजना लेते समय सावधानी से सोचें। सुबह-सुबह अपने जीवनसाथी के साथ बहस करने से आपका मूड खराब हो सकता है। आज आपका रहन सहन व्यवस्थित रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी धर्म में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में परिश्रम निष्ठा का अच्छा फल प्राप्त होगा। बच्चों के बारे में कुछ नकारात्मक जानने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में यदि छोटी-मोटी परेशानियां चल रही थी, उनसे आज आपको निजात मिलेगी। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में प्रगाढ़ आत्मीयता का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज काफी दिनों बाद जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप एक दूसरे के सारे गिले शिकवे दूर करने का प्रयास करेंगे। आप जो इमानदारी से मेहनत करते हैं उसके अच्छे परिणाम आएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और मन भी प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। गाय को रोटी खिलाएं हेल्थ बढ़िया रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके रास्ते में आने वाली छोटी-छोटी रूकावटें मन को विचलित करेंगी। संतान को लेकर चल रही किसी चिंता को दूर करने से राहत मिलेगी। कुछ समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर बिताएं। यदि धन संचय करने का प्रयास है तो उसमें सफल हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की उपेक्षा करना आपके लिए काफी विनाशकारी साबित होगा। मानसिक तनाव को कम करने के लिए आप शांत माहौल में जा सकते है। बच्चों के साथ आप कोई गेम खेल सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका उदार भाव आज लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। लिखने-पढ़ने में समय बीतेगा। यदि आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। उर्जावान बने रहने के लिए कुछ नया करेंगे। मंदिर में पुष्प अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे। घर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। किसी आध्यात्मिक स्थान का भ्रमण आपके शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होगा। परिवार से जुड़ी कोई चल रही समस्या भी हल हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इस वजह से किसी करीबी से संबंध भी खराब हो सकते हैं। कुछ कठिन परिस्तिथियाँ सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा। पिता से वैचारिक मतभेद रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी कोई महत्वपूर्ण अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा। भाग्य आपके पक्ष में होगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

आपने Rashifal 15 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button