अध्यात्म

सावन में करें इस एक चीज का दान, शिव जी की कृपा से खुलेंगे तरक्की के द्वार, आर्थिक तंगी होगी दूर

भगवान शिव जी का प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है। यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन के महीने का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह महीना भगवान शिव जी की कृपा पाने का बहुत अच्छा समय माना गया है। कहते हैं कि अगर विधि-विधान से सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाए, तो इससे महादेव प्रसन्न होकर अपने भक्तों के जीवन के हर कष्ट दूर करते हैं।

इस बार का सावन बेहद खास है, क्योंकि इस बार सावन पूरे 2 महीने का है। इस बार श्रावण में मलमास लगने से सावन 59 दिनों का होगा और इस बार 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। सावन का पावन महीना भगवान शिव जी की आराधना के साथ ही दान-पुण्य के लिए भी बहुत शुभ माना गया है। अगर आप सावन महीने में भगवान शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ चीजों का दान कर सकते हैं।

सावन में करें इन चीजों का दान

1. शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सावन के पावन महीने में यदि तांबे या चांदी से बना हुआ सांपों का जोड़ा किसी मंदिर में दान किया जाए, तो इससे कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल पाया है, उनको संतान सुख की भी प्राप्ति होती है।

2. सावन के पावन महीने में रुद्राक्ष का दान करें। कहा जाता है कि रुद्राक्ष के दान से आयु में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं बल्कि मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है।

3. शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो सावन के पावन महीने में काला तिल दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। काला तिल भगवान शिव और शनि देव को बेहद प्रिय है। अगर सावन के महीने में काला तिल दान किया जाए, तो इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन के सारे कष्ट दूर करते हैं। इससे भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

4. सावन सोमवार या सावन के शनिवार के दिन काले तिल का दान करने से शनि का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि राहु-केतु का दुष्प्रभाव भी समाप्त हो जाता है।

5. शास्त्रों में बताया गया है कि सावन के महीने में चावल का दान करना पुण्य करने जैसा होता है। अगर आप सावन के महीने में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करते हैं, तो इससे करियर में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं। सावन में चावल का दान करने से नौकरी में कद बढ़ता है और बिजनेस में तरक्की मिलती है।

6. शास्त्रों के मुताबिक, सावन के महीने में जल का दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

7. शास्त्रों में यह बताया गया है कि सावन के महीने में चंदन, मिश्री, घी, दूध का दान किया जाए तो इससे व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। वहीं अगर घर परिवार में कोई परेशानी चल रही है, तो उससे भी छुटकारा मिलता है। इन चीजों का दान करने से घर में सुख शांति आती है।

8. शास्त्रों के मुताबिक सावन के महीने में किसी भी गरीब व्यक्ति को गुड़ का दान करें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहता है।

Back to top button