बॉलीवुड

बिपाशा-करण ने खास अंदाज में मनाया बेटी देवी का 8 मंथ बर्थडे, एक्ट्रेस ने शेयर की मनमोहक तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड फेज एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को शादी के 6 साल के बाद नन्ही परी का आशीर्वाद हुआ है। बेटी देवी के जन्म के बाद से ही दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के जन्म के बाद से ही उनकी प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। बिपाशा बासु अपने प्यारे पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची के जीवन की झलकियां शेयर करते रहते हैं। उसके साथ फोटोशूट से लेकर उसका हर महीने बर्थडे मनाने तक, बिपाशा और करण अपनी परी के साथ हर पल का आनंद ले रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी 8 महीने की हो गई है। ऐसे में कपल ने ख़ास सेलिब्रेशन का आयोजन किया था और इस मौके को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ साझा की है।

बिपाशा बसु ने मनाया अपनी बेटी का 8 मंथ बर्थडे

बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी लाडली बेटी को बाहों में थामे हुए नजर आ रहे हैं और देवी को प्यार से निहार रहे हैं। इस दौरान कपल के चेहरे पर प्यारी मुस्कान देखने को मिल रही है।

तस्वीर में नन्हीं देवी वाइट फ्रॉक और बालों पर वाइट हेयर बैंड लगाए हुए बेहद क्यूट लग रही हैं। हालांकि, इस फोटो में उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बिपाशा बसु ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है “हमारी बच्ची का 8 मंथ बर्थडे मना रही हूं।”

बिपाशा बसु ने यह वीडियो भी किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


इसके अलावा बिपाशा बसु ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवी अपनी मां बिपाशा की कानों की बालियों से खेलती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक बहुत बड़ी मेज पर ढेर सारे फूल रखे हुए भी देखे जा सकते हैं। करण सिंह ग्रोवर भी उनके साथ शामिल हुए और साथ में एक खूबसूरत पल शेयर किया।

शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बने माता पिता

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म “अलोन” के सेट से हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई। वहीं शादी के 6 साल बाद कपल ने नवंबर 2022 में लाडली बेटी देवी का स्वागत किया था, जो अब 8 महीने की हो गई है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी नवंबर 2023 में 1 साल की हो जाएगी। घर में बेटी के आगमन से कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Back to top button