राशिफल

बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ता है। ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध ग्रह 8 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे पर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि पर यह 25 जुलाई की सुबह 4:31 बजे तक गोचर करेंगे। उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। आखिर आपकी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहने वाला है? चलिए आपको बताते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों की राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी अच्छा साबित होगा लेकिन गुप्त शत्रुओं की वजह से कहीं ना कहीं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है और वह आपको नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे। इसलिए ऐसे तत्वों से आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मकान अथवा वाहन की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। इस राशि वाले लोगों का मन धर्म और अध्यात्म के प्रति अधिक लगेगा। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर अच्छा साबित होगा। इस राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी लंबे समय से दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। आप अपनी वाणी के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचना होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करें तो बेहतर रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि कोई पुरानी बीमारी की वजह से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा कहा जा सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों का समय काफी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को भी सुखद लाभ की अनुभूति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों की राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस समय के बीच किसी षड्यंत्र के कारण आर्थिक हानि का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए आप किसी को भी ज्यादा पैसा उधार के रूप में मत दीजिए। किसी भी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर सुलझाना बेहतर रहेगा। सरकारी विभागों के द्वारा नोटिस की प्राप्ति हो सकती है इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अगर विद्यार्थी किसी दूसरे देश में शिक्षा के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों की राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाने वाला है। आपकी आमदनी के साधन में वृद्धि होगी। अगर आप किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी मनचाही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। संतान से संबंधित हर चिंता समाप्त हो जाएगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों की राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य-व्यापार की दृष्टि से उत्तम फल प्रदान करने वाले हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल रहेगा। किसी लड़ाई विवाह से संबंधित मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध आपकी किस्मत में सुधार करेगा। आपके रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। इस समय के मध्य आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले और किए गए कामों की सराहना होगी। परिवार में छोटे भाइयों से पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यकुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों की राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी विकार और चर्म रोग से सावधान रहना होगा। दवाइयों के रिएक्शन से भी बचें। जब तक आप अपना कोई भी काम पूरा ना कर लें, तब तक उसे सार्वजनिक मत कीजिए। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों की राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल होगी। इस समय के बीच साझा व्यापार करना हो तो नियम और शर्तों को गहनता पूर्वक जांच कर अनुबंध पर हस्ताक्षर कीजिए। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। गुप्त शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। मित्रों तथा संबंधियों से कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा। कर्ज अधिक लेने-देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा अंक ला सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में निराशाजनक स्थिति नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों की राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाने वाले हैं। सोची समझी रणनीति तो कारगर होगी ही इसके साथ ही आपके फैसलों की सराहना भी होगी। किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा में बैठना चाह रहे हैं, तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान से संबंधित चिंता दूर हो जाएगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Back to top button