राशिफल

दुर्लभ संयोग बनने से इन 2 राशियों की लगेगी लॉटरी, मिलेगी तरक्की और धन भी बढ़ेगा

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं दुर्लभ संयोग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता हासिल हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से काफी हद तक आराम मिल सकता है। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होने की संभावना बनी हुई है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहने वाला है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा फायदा होने के योग बने हुए हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ब्यूटी पार्लर का काम कर रही महिलाओं को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय शानदार रहने वाला है। धार्मिक क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। सोशल मीडिया पर आपकी रूचि बढ़ेगी। दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला रहने वाला है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। प्रेमियों के लिए समय बहुत ही खास रहेगा, आप एक-दूसरे से फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं। इससे आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। करियर की वजह से अगर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी यह चिंता भी दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी खत्म होगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर को कोई अच्छी डील से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में आपको पदोन्नति हासिल होने की संभावना बनी हुई है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन खास रहेगा। आप अपने रिश्ते को एक नया अवसर दे सकते हैं। छात्रों के लिए समय शानदार रहेगा। परीक्षा के बेहतर अंक हासिल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पार्टी से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने में आप कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान के होने के योग बने हुए हैं। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावट खत्म हो जाएगी। आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। छात्र अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय शानदार रहने वाला है। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। बिजनेस के क्षेत्र में आपकी कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है, उनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप ऑफिस में दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्या से आपको आराम मिलेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। जो छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपका मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय खुशनुमा रहने वाला है। आपको दांपत्य जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में चल रही समस्या दूर होगी। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको व्यापार में लाभ होने के योग हैं। किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। इस राशि के वकील किसी केस में जीत हासिल कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। कई दिनों से जीवनसाथी से दूर रह रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा। आप कंप्यूटर सीखने का मन बना सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्लास्टिक का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होगा। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बेटी की बड़ी सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप किसी नए काम की योजना बनाने के लिए तैयार रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Back to top button