राशिफल

Rashifal 4 July: आज इन चार राशियों को बजरंगबली देंगे धन और बल का वरदान, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको मंगलवार 4 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको पिता की तरफ से लाभ होगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। प्यार के मामले में आज निराशा हाथ लग सकती है। कोई भी वादा बहुत सोच-समझ कर करें। एकांत में वक्त बिताएंगे। जीवनसाथी से दिल की बात करने हल्का महसूस करेंगे। किसी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। पुराने समय में किए गए धन निवेश से आपको दुगना लाभ मिल सकता है। बिजनेस शुरू करने के लिए जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप दूसरों के सामने या परिवार के सामने अपने संबंधों को ज्यादा जताने की कोशिश न करें। अचानक से यात्रा का योग बन सकता है जिसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा गुजरेगा। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित न हो अन्यथा परेशानी ज्यादा बढ़ सकती हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। मनोरंजन का मूड हो तो मूवी या संगीत सुन सकते हैं। अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरित करेंगे। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएंगे। खुद को अफवाहो से दूर रखें। जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। नजदीकी संबंधों में खटास आने की आशंका है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेंगी। कार्यक्षेत्र मे आपको अपनी क्षमता साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। क्रोध करने और गुस्से में आकर बोलने की आपकी आदत किसी को प्रिय बुरी लग सकती है। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। भाई बहन से छोटा मोटा मनमुटाव हो सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। दिमाग में कई नए क्रिएटिव आईडिया आएंगे, जिससे आपको लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापारी वर्ग को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी धन संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी खासियत को पहचान सकता है, जिनसे आगे आपको मदद मिलती रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी और खुशहाली का वातावरण रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको टाइम मैनेजमेंट करने की जरूरत हैं। जिससे काम मे सफलता मिलेगी। आपका पढ़ने में मन लगेगा। आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। किसी के कहने में आकर धन का निवेश करने से बचना होगा। नयी साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आपको अच्छे व्यवहार से माहौल को अपने अनुकूल बनाना होगा,तभी आप परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। किसी काम के चलते आज दोपहर से शाम तक कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहकर काम करें। आपकी काम क्षमता में वृद्धि होगी एवं आप स्वयं के बहुत से कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। बदलता मौसम आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, अपना और अपनों का खास ख्याल रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर‌ राशि वाले फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। माता-पिता के आशीर्वाद से हर तरह के सुख सुविधा प्राप्त हो सकेंगी तथा घर परिवार में सबके साथ सामंजस्य रहेगा। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं। व्यावसायिक लाभ और पत्नी के पूर्ण सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज परिवार में समारोह होने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी का बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश आपके पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। आपको सलाह है कि आज फालतू के झगड़े में न पड़ें तो ही आपके लिए बेहतर है। आज आप शाम से रात तक अपने परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। अपने आपको समझने का प्रयास करेंगे तो जीवन में कई परेशानियों का हल मिल जाएगा। आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्राइवेट कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत बनेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके काम और अधिकार में वृद्धि होगी। जिससे आपके सहयोगी परेशान हो सकते हैं। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। सरकारी शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा है।

आपने Rashifal 4 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>