बॉलीवुड

मदालसा शर्मा से शादी करके मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को है पछतावा, बोले- मैं लुट गया, देखें Video

मदालसा शर्मा छोटे पर्दे के मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। मदालसा शर्मा टीवी का मशहूर धारावाहिक “अनुपमा” में काव्या का किरदार निभा रही हैं। इस रोल में उन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मदालसा शर्मा ने धारावाहिक में अपने काम से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है।

madalsa sharma with mahaakshay

वहीं मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मदालसा शर्मा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो जाती है। इसी बीच मदालसा शर्मा अपने एक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं।

मदालसा शर्मा का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि फैंस के बीच “अनुपमा” के काव्य यानी मदालसा शर्मा काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर भी मदालसा शर्मा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर दो मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में मदालसा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)


मदालसा शर्मा के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनको पति मिमोह के साथ देखा जा रहा है। इस वीडियो में मदालसा शर्मा कहती हुई नजर आ रही हैं कि मेरे पति मुझसे शादी के बाद कहते हैं और तभी मिमोह आकर गाने लग जाते हैं “मैं लुट गया, मान के दिल का कहा।” मदालसा और मिमोह का यह वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं मदालसा शर्मा

आपको बता दें कि मदालसा शर्मा हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती के साथ शादी की थी।

शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया और फिर कपल ने साल 2018 में शादी करने का फैसला लिया था। दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बेटे की शादी में खूब पैसा खर्च किया था।

मदालसा शर्मा का करियर

आपको बता दें कि मदालसा शर्मा अभिनेत्री शीला शर्मा की बेटी हैं। शीला शर्मा महाभारत में देवकी का किरदार निभा चुकी हैं और उन्होंने “नदिया के पार” फिल्म में भी काम किया है। वहीं मदालसा शर्मा के पिता का नाम सुभाष शर्मा है, जो कि मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं। टीवी की दुनिया में आने से पहले मदालसा शर्मा ने अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें इतनी सफलता नहीं मिल पाई।

इसी कारण से मदालसा ने साल 2020 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था और अपने पहले ही धारावाहिक में वह लोगों के दिलों में छा गईं हैं। अनुपमा शो में वह काव्या का रोल निभा रही हैं, जो वनराज की पत्नी हैं। इस धारावाहिक में उनका किरदार दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वहां पर वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी की झलक लोगों को दिखाती रहती हैं।

Back to top button