राशिफल

इन 4 राशियों को बुरे समय से मिलेगा छुटकारा, ग्रहों के शुभ संकेत से बनेगा धन प्राप्ति का योग

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय पक्ष में रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आप जिस भी लक्ष्य को पाने के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें अच्छा परिणाम आपको बहुत ही जल्द मिलने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके, आपको खुशी होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ मिलकर कुछ कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत सुनहरा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको मार्केटिंग संबंधित कामों में भी सफलता मिलने के योग हैं। अपने किसी काम में जीवनसाथी की मदद लेने से आपका मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही रिश्ते में भी मधुरता आएगी। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में सभी लोग खुश होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको मानसिक परेशानी से छुटकारा प्राप्त होगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अभी अपनी कोशिश जारी रखनी होगी। बहुत ही जल्द आपको सफलता मिलने के योग हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। प्रेम जीवन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए समय खुशियां लेकर आया है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा, जिससे शांति मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानी यो का हल मिलेगा। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आप नई जिम्मेदारियां लेने में थोड़ा संकोच करेंगे। आपकी कोशिश में कुछ ना कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। आप अपनी काबिलियत के दम पर बिजनेस में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा। आपकी बेवजह यात्रा हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। आपके काम की तारीफ होगी। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत ही शानदार रहेगा। आप किसी की मदद करेंगे। इससे आप लोगों के लिए प्रेरणा जाएंगे। आपके किसी काम में घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर रहेगा। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस में काम को लेकर बड़े अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के लिए समय खुशियां लेकर आया है। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन किसी अच्छे पद पर हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको अपने बच्चों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत ही खास नजर आ रहा है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, वह निश्चित ही पूरा होगा। आप अपनी ताकत और मेहनत से पहचाने जाएंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवन साथी से आपको बहुत सा प्यार मिलने वाला है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर परेशानी का डटकर मुकाबला करेंगे। तरक्की के सारे दरवाजे खुलते हुए नजर आ रहे हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में आपको बुलाया भी जा सकता है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर भी आ सकता है। भाइयों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपके रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाए रहेंगे। आपकी किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आप उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र किसी से बहस ना करें। पढ़ाई के प्रति आपका रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नहीं जिम्मेदारियां आएंगी। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

Back to top button