राशिफल

140 दिनों तक शनि देव चलेंगे टेढ़ी चाल, इन 6 राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

17 जून 2023 से न्याय और कर्मफल दाता शनि देव कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो रहे हैं। वक्री का मतलब उल्टी चाल चलना है। शनि आने वाले 140 दिनों तक कुंभ राशि में रहते हुए उल्टी चाल से गति करेंगे। शनि देव आज रात 10:52 बजे पर वक्री हो रहे हैं। शनि के वक्री चाल से सभी राशि वाले लोगों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं शनि का वक्री होना सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों के आय के साधन बढ़ेंगे। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से कहासुनी हो सकती है। संतान संबंधित चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह समय निराशाजनक रहेगा। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अंक लाने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना कार्य क्षेत्र में विस्तार करेगा। लेकिन कामकाज में आप काफी व्यस्त रहेंगे जिसकी वजह से शारीरिक थकान का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए काम करने होंगे, तो इससे आपको अधिक सफलता मिलेगी। किसी कारणवश कार्य संपन्न होने में थोड़ा समय लग सकता है इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जमीन जायजाद से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। वाहन की खरीदारी के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। छोटे भाइयों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ बेहतर रिश्ते बनेंगे। यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मनचाही सफलता मिलने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद गहरा सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद को कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको लंबी यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपको कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने मत दीजिए। साझेदारी में व्यापार करने से दूर रहना होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और विलंब होगा। इस समय के दौरान आपके धैर्य और संयम की बहुत जरूरत है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें, नया व्यापार करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो यह अवसर उत्तम रहेगा। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो नुक्सान हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों के लिए वक्री शनि देव का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो यह समय उत्तम रहेगा परंतु प्रेम संबंधित मामलों में निराशा रहेगी। प्रेम विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बनने मत दीजिए। शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए वक्री शनि देव मित्रों तथा संबंधियों से अशुभ समाचार का सामना करवा सकते हैं। जो कार्य सहजता से हो जाने चाहिए थे, उसमें थोड़ा और संघर्ष तथा विलंब हो सकता है। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान सावधान रहना होगा। सामान चोरी होने का भय सता रहा है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामले सुलझ सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। सरकारी टेंडर के आवेदन के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बेहतरीन सफलता दिलाएगा। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। आपके काम की सराहना होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन मन लगेगा। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही अच्छा साबित होगा। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार पक्ष मजबूत रहेगा। लेकिन परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संपत्ति संबंधित विवाद आपस में सुलझाना बेहतर रहेगा। आपको इस दौरान किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना सामान्य फल कारक रहेगा। अत्यधिक खर्चे बढ़ने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। आप जोश में आकर कोई भी काम मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए वक्री शनि देव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपको अपने हर काम को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर करें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक कीजिए क्योंकि वाहन दुर्घटना का भय सता रहा है। इस समय के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में मत दीजिए अन्यथा वहां भी आर्थिक रूप से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

Back to top button
?>