राशिफल

मंगल का सिंह राशि में परिवर्तन, 3 राशियों को मिलेगा अच्छा फायदा, चढ़ेंगी कामयाबी की सीढ़ियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति और योद्धा माना गया है। मंगल रक्त का कारक है और किसी भी व्यक्ति के साहस और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 1 जुलाई की रात सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इस राशि में यह 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ने वाला है। आखिर मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशि वाले लोगों को फायदा देगा और किन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों की सेहत पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। धन को लेकर आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप इस समय अवधि के दौरान अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश करना कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ दिला सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापारियों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। फिजूलखर्ची कम होगी। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। इस दौरान अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय के दौरान रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। इस समय आपके शत्रु आपके सामने प्रभावहीन होते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अपने पिता के सहयोग से कोई अधूरा काम आप पूरा कर सकते हैं। इस समय सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र पर आप अच्छे कार्य करेंगे और आपका प्रमोशन भी होने की संभावना बनी हुई है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान संभलकर चलने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए, नहीं तो वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको नौकरी एवं व्यापार में पूर्ण लाभ की प्राप्ति होगी। अगर आप इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। इस दौरान किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा। आपको अपने करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे पूर्ण सुख की अनुभूति होगी। आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। अगर आपको कोई छोटी भी बीमारी है तो आप डॉक्टर के पास जरूर जाएं, क्योंकि छोटी बीमारी बड़ी होते हुए देर नहीं लगेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपको इस दौरान थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपको अनेकों जगह से पैसा मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें इस समय के दौरान कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन लाभ की पूर्ण प्राप्ति करा सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप जिस काम को पूरा करने के लिए काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह काम में भी इस दौरान सफल होगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में गुरुजनों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। इस समय विदेश से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है एवं आयात और निर्यात से जुड़े व्यापारी इस समय अच्छा फायदा अर्जित करने में सफल रहेंगे। अगर आप अपनी शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे, तो समय अनुकूल है। इस समय आपके भाइयों का आपको सहयोग मिलेगा और अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद था, तो वह भी सुलझ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों के लिए यह समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का प्रयास कर सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन कई मायनों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय के दौरान व्यापारियों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का गोचर नौकरी में मनचाहा प्रमोशन दिला सकता है। इस समय आपके शत्रु पूरे तरीके से नष्ट होने वाले हैं। मंगल की दृष्टि से भाग्य स्थान पर जाने के कारण आपको इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। हो सकता है कि किसी काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़े और इन यात्राओं से आपको भविष्य अच्छा फायदा हो। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा। आपके समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।

Back to top button