राशिफल

इन 5 राशियों का बुरा वक्त हुआ खत्म, चमकेगा भाग्य, काम में मिलेगी मनचाही सफलता

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी काम में दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, वह काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बिजनेस में भारी मुनाफा होने के योग है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय आपके लिए बेहद खास नजर आ रहा है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। व्यापार के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आर्थिक तरक्की मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। इस राशि की महिलाओं का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय ठीक नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कमाई के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम को देखकर बेहद खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। कारोबार करने वाले लोगों को फायदा होने के योग हैं। लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी की मदद करने का भी मौका मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। कारोबारियों को भारी धन लाभ होने के योग हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपको किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम को आप बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। ऑफिस में काम को पूरा करने में सक्षम होंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। करियर में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत और समय का पूरा साथ मिलने वाला है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों को बहुत ही जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। अचानक भारी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कार्यशैली में सुधार होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय बेहतर नजर आ रहा है। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के द्वारा सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

Back to top button