राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह माँ लक्ष्मी की कृपा से 5 राशियों का होगा कल्याण, पढ़ें राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 5 जून से 11 जून 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुख पूर्वक व्यतीत होगा। कोई नया कार्य अभी आरंभ न करें। विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें। सप्ताह के अंत में व्यवधानों एवं परेशानी में कमी आयेगी। नौकरी में स्थिति पक्की रहेगी। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। प्रॉपर्टी मसले के खराब होने की संभावना है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति संशय की भावना उत्पन्न हो सकती है। इससे मन दुखित हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह के शुरुआत में सेहत कमजोर रहेगी। पेट रोग परेशान करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता-पिता को कोई सरप्राइज या गिफ्ट दे सकते हैं। इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

प्यार के विषय में : शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहने वाला है।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव अधिक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस हफ्ते आपका बर्ताव ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, लोगों से झगड़ालू तरीके से बात करने से नुकसान होगा। संचित धन में कमी आ सकती है। जिंदगी से अकेलापन दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। नए प्रोजेक्ट के लिए पैसा जुटाने में सफल होंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए खुद को एक्सप्रेस करने का समय है।

करियर के विषय में : जॉब में आने वाली अड़चन, बाधाएं और परेशानियां दूर हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की बात करें तो आंख और हृदय संबंधी बीमारी से सावधान रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ होगा। आपके लिए व्यवसायिक सफलता के योग बनेंगे। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मान-सम्मान की वृद्धि होगी, आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : विवाहितों का गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा, लेकिन आपके बर्ताव के कारण कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

करियर के विषय में : यह हफ्ता करियर के लिए अनुकूल है। साथ ही आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह सावधानी से कार्य करें। किसी भी तरह के जोखिम से बचें। वाद-विवाद से बचें। मकान-वाहन के क्रय का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह अनुकूल है। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से धन की पप्राप्ति हो सकती है, यात्रा लाभप्रद रहेगी।

प्यार के विषय में : अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानिया आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य कि कोई शिकायत नही रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सप्ताह के मध्य में रुका हुआ धन आने का संकेत हैं। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। कानून के मुताबिक कार्य करना आपके लिए जरूरी होगा। गलत काम करने का बुरा नतीजा हो सकता है। अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी लाने में सफल हो पाएंगे। लगातार प्रयासों से प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति होगी। व्यापारियों के लिए समय और भी बेहतर है। अपने लिए नया घर खरीद सकते हैं।

प्यार के विषय में : एक दूसरे से कहासुनी होने के कारण अलगाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह सप्ताह आपके लिए कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर यकीन करना चाहिए। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आप अपनी तेज बुद्धि के कारण हर जगह सफलता पाएंगे और आप नई नई योजना बनाकर अपने काम करना पसंद करेंगे। आपकी यह प्लानिंग आपके बहुत काम आएगी। यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगलों को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे।

करियर के विषय में : प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोग रियल मार्केट के आगे कमजोर साबित हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई ऐसा व्यायाम न करें, जिसमें चोट लगने का खतरा हो।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कारोबार में कई लाभ मिल सकते हैं। आप लंबी दूरी की यात्राएं भी करेंगे, जिससे आपको नया हौसला मिलेगा। संतान की सफलता से मन बहुत प्रसन्न होगा। इस सप्ताह आपको लोगों से बहुत अच्छा व्यवहार प्राप्त होगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आपके माताजी का स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। इस सप्ताह कर्ज को चुकाने में भी दिक्कत आ सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : गवर्नमेंट से कोई बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। बीमार पड़ने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सप्ताह के आरंभ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगी से लाभ की राह निकलेगी। कार्यों में व्यवधान एवं चुनौतियां आयेगी लेकिन थोड़ी उत्साहपूर्ण स्थितियां भी थोड़ी बहुत बनेगीं। आवश्यक फैसलों में एक्सपर्ट की राय की जरूरत होगी। इस सप्ताह आपका भाग्य मजबूत रहेगा जिससे आप कई कामों को सरलता से कर पाने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : रिश्तों में गहराई बढ़ाना चाहते हैं तो कोई बात दिल में न रखें। अपने आप को व्यक्त करें।

करियर के विषय में : उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलिएगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी कोई भी लक्षण अनदेखा न करें, डॉक्टर से जांच करवाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए संघर्ष रंग लाएगा। अपनी नौकरी में थोड़ा ध्यान दें क्योंकि आपकी कोई छोटी सी गलती आप को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। आपको अपने अधिकारियों की बात मानना चाहिए। फिलहाल व्यापारिक यात्राओं को अभी के लिए टाल दें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंतित हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी के साथ बहस में पड़ने से बचें। प्रेमी को मनाने पर आप काफी पैसे खर्च कर सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी कार्य बिगाड़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। अगर आपको कोई वास्तविक परेशानी हो तो चिकित्सक से सलाह करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मधुर स्वभाव से कीर्ति बढ़ेगी। अपने कुछ मित्रों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता या किसी परिजन की सेहत को लेकर उलझन होगी। अपनों की टिप्पणी से मन उदास होगा। अपनी कार्य-योजनाओं को नई दिशा दें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी बीच-बीच में चुनौतियां खड़ी कर सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें।

प्यार के विषय में : यह आपके प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा हफ्ता होगा।

करियर के विषय में : आप अपनी मेहनत और परिणामों से संतुष्ट होंगे। किसी नई प्रतियोगिता या परीक्षा की तरफ ध्यान जाएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप चुस्ती और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागृत रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप व्यापार में खूब मेहनत करेंगे लेकिन किंतु परंतु की वजह से काम में विलंब होगा और महत्वपूर्ण कार्य अटक जाएंगे, इसलिए व्यापार की गति कम हो जाएगी। किसी अपने के प्रति अच्छी खबर खुशी देगी। इस दौरान आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके अपने भाइयों से किसी बात को लेकर विरोधाभास की स्थिति बनेगी, इसलिए शांति से काम लें और बेवजह के झगड़े में ना पड़ें।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत के नजरिए से आपका बेहतरीन सप्ताह है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप लेखन कार्य में और इंटरव्यू में बहुत सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घुटने से नीचे दर्द रह सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 5 जून से 11 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 5 जून से 11 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 5 जून से 11 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button