राशिफल

माता रानी इन 5 राशियों की हर मनोकामना करेंगी पूरी, मेहनत से मिलेगी बड़ी कामयाबी

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

आपका समय बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको कम मेहनत में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। वित्तीय निर्णय लेते समय अपने खर्चों का ध्यान रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच ना करें। सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

आपका समय काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको काफी दौड़-भाग और मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। अगर आप किसी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर रहेगा। जीवन की परेशानियों में धैर्य बनाए रखें और हिम्मत से काम लें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। छोटे-मोटे कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय परिवार के सदस्यों के साथ अधिक व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

आपका समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि धोखा मिल सकता है। घर के वरिष्ठ मार्गदर्शन करेंगे और कहीं उनका सानिध्य प्राप्त हो तो ऐसे मौके को हाथ से ना जाने दें। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को बहुत ही जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। आप किसी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

आपका समय बहुत ही खास नजर आ रहा है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। घर में मेहमान का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यप्रणाली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। व्यापार में आप धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे और मेहनत से अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। फालतू के खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। जहां आवश्यकता हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय पहले से बेहतर नजर आ रहा है। व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका समय थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहना होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका समय आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहा है। कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ज्यादातर मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका समय भाग्यशाली रहने वाला है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। भाइयों का साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत में विलंब हो सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों का समय बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

Back to top button