राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल 3 राशियों को दे रहे हैं शुभ संकेत, खुलेंगे सफलता के नए मार्ग

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका समय बहुत ही शानदार रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आ सकता है, जिससे मन की सारी परेशानी दूर हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़ सकते हैं जिससे आपको आगे चलकर लाभ होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बहुत जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय पहले से काफी बेहतर रहेगा। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद उठाएंगे। शिक्षा ग्रहण करने वालों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। संतान को आप कोई नया व्यवसाय करा सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो अधिक परेशानी हो सकती है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय आपकी किस्मत में बदलाव करेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं है। मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से कुछ अच्छा सीखने को मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका समय नए काम की शुरुआत के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आसानी से वापस मिल जाएगा। आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विदेश से नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका समय पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय होगा। अपने मन की बातें जितनी गुप्त रखेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। आपका कामकाज काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कारोबार में निवेश करने के लिए समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अविवाहित लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। मनपसंद जीवनसाथी की तलाश पूरी होती हुई नजर आ रही है। धन प्राप्ति के लिए समय बहुत शुभ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। यदि कोई प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं, तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका समय काफी संघर्ष से भरा नजर आ रहा है। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन उसके बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई बड़ी राहत मिल सकती है। निजी जीवन की बात की जाए, तो जीवनसाथी से आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आप बेकार की बातों में अपना ऊर्जा और समय बर्बाद मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार जरूर करें। अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण चिंतित रहेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। घरेलू चीजों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। प्रॉपर्टी या अन्य किसी गतिविधि से जुड़ी समस्या का हल हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका समय शानदार नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपने भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे। युवाओं को कोई बेहतर नौकरी मिल सकती है। आप अपने व्यवसाय में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय भी काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुख और शांति पूर्वक रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिल सकता है। घर की सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

Back to top button