राशिफल

इन 4 राशियों के बदले किस्मत के सितारे, दूर होगी दरिद्रता, धन प्राप्ति के हैं संकेत

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप अपनों के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर करेंगे, जिससे सुखद अनुभूति महसूस करेंगे। हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम को शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय शुभ परिणाम लेकर आया है। कुछ नए काम का विचार बना सकते हैं। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके लिए यह यात्रा सुखद रहेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय आपके पक्ष में रहने वाला है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए आसानी से अपने सभी कार्य सफल करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के हाथ कोई अच्छा प्रस्ताव लग सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका समय काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी विशेष शिक्षकों से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आपको अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप अपना समय ज्यादातर मित्रों और परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहेगा। प अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका समय काफी उत्तम नजर आ रहा है। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आप अपने रुके हुए कामों पर पूरा ध्यान देंगे और उसे सफल करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी। दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय काफी कठिन नजर आ रहा है। आपके अपने ही धोखा दे सकते हैं। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका समय शानदार परिणाम लेकर आया है। एक के बाद एक आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपको किसी यात्रा से अच्छा लाभ हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

Back to top button