राशिफल

Rashifal 27 May: शनिदेव आज 3 राशि के जातकों का करेंगे उद्धार, हर मामले में रहेंगे भाग्यशाली

हम आपको शनिवार 27 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विषम स्थितियों में धैर्य से काम लें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको कोई गलत राह दिखा सकता है और आप अपनी सुख सुविधाओं की सामग्री पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके बाद आपके गुप्त शत्रु आपसे ईष्या करेंगे। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यों में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु भी आपस में लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धी आपसे पराजित होंगे। परिवारजनों के साथ बहस हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढे़गी। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहें। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजारेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन अधिक लगाव के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें। उलझनें खत्म होने लगेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका विश्वास शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। संतान की उन्नति से खुशियों में इजाफा होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। अपनी प्रॉब्लम को जीवनसाथी से शेयर करें, आपकी टेंशन कम होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें। आज दिन का अधिकतम समय हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सेहत के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सुख सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन से भी बचना होगा। नजदीकी लोगों से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना किसी बात पर बहस हो सकती है। किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी खास समस्या का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। घर में कुछ मेहमानों का भी आना हो सकता है जिससे वातावरण और खुशनुमा हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप एक से अधिक कार्यों में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने फैसलों पर कायम रहना होगा। इस समय का लाभ उठाकर आपको जीवन में आगे के लिए काम करने की जरुरत हैं। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। बच्चों की सेहत से सम्बन्धित अच्छा समाचार मिलेगा। निवेश के लिए समय शुभ है। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किल है उत्पन्न कर सकते हैं। काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। घर का माहौल शांत रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। इसके अलावा अपने बड़ों के साथ सम्मान से पेश आएं। आपके मन में उत्साह और काम में काफी ऊर्जा दिखेगी। संतान और लेखनी पक्ष मजबूत दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कुछ कारणों से आपके काम में देरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ पुराने दोस्तों से संपर्क किया जा सकता है। नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के ज़रिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको कई मुश्किलों से बचा सकती हैं। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जरूरत है समझदारी से कदम उठाने की जहां दिल की जगह दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए। खुद को सही साबित करने का आज दिन अच्छा है। टैक्स से जुड़े मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने की लगातार चुनौती रहेगी। आपके कार्य क्षेत्र में आप किसी की चालाकी का शिकार हो सकते हैं।

आपने Rashifal 27 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button